Abu Dhabi Temple Interesting Facts: अभी हाल ही में UAE की राजधानी अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर (Hindu Temple in UAE) बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को अबू धाबी हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इसे बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS Temple, Abu Dhabi) द्वारा तैयार किया गया है। यह वहीं संस्थान है, जिसने अक्षरधाम मंदिर भी बनाया है। अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का नाम बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) हिंदू मंदिर है, जो दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के किनारे बनाया जा रहा है।
मंदिर के लिये दान की गई जमीन
इस मंदिर के लिये संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान द्वारा भूमि दान की गई है। यूएई सरकार ने साल 2015 में उस वक्त ही मंदिर का ऐलान किया था, जब प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वहां गये थे और 2017 मे इसका शिलान्यास हुआ था।
मंदिर सर्व धर्म अवधारणा पर ज्वलंत करता है ये मंदिर
ये मंदिर सह-अस्तित्व के विचार का प्रतिनिधित्व करता है। एक मुस्लिम राजकुमार ने हिंदू मंदिर के लिए भूमि दान की थी, जहां मुख्य वास्तुकार एक कैथोलिक ईसाई है। इसके योजना प्रबंधक एक सिख है और संस्थापक डिजाइनर एक बौद्ध है। कंस्ट्रक्शन कंपनी एक पारसी समूह है और निदेशक जैन परंपरा से आते हैं।
मंदिर का राजस्थान से क्या कनेक्शन है
यह मंदिर राम मंदिर की तरह नागर शैली वस्तुकला से बनाया गया है। मंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में गुलाबी बलुआ पत्थर उत्तरी राजस्थान से अबू धाबी ले जाये गए थे। संगमरमर से बने मंदिर के स्तंभ में अद्भुत शिल्पकारी की गई है। हर स्तंभ पर हनुमान जी, राम जी, सीता जी, गणेश जी की प्रतिमा उकेरी गई है। इनमें भारतीय संस्कृति को दर्शया गया है, जिसमें रामायण की घटनाओं को भी स्थान प्रदान किया है।




