Mahashivratri 2024 – महाशिवरात्रि के दिन किस समय है पंचक का साया, जानें पूजा से जुड़ी यह बातें

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read
Mahashivratri Bhog

Mahashivratri 2024 -महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिवजी को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है की इसी दिन भगवान शिव ने वैराग्य जीवन को छोड़ कर मां पार्वती से शादी कर ली थी। 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि है। इस दिन शुक्र प्रदोष का व्रत का संयोग भी बन रहा है। इस व्रत को अगर आप सच्चे मन से करते हैं तो आप का जीवन सफल हो जाता है। आप को काफी तरक्की मिलती है और विवाह में आने वाली समस्याएं से भी आप बच सकते हैं। आइए जानते हैं इस दिन आप को किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

- Advertisement -

Falgun Month 2024 Festivals: कब है महाशिवरात्रि

पंचक का साया

8 मार्च 2024 को यह साया 9 बज कर 20 मिनट पर शुरू होगा और 12 मार्च को रात 8 बज कर 29 मिनट पर यह साया खत्म होगा। इस समय चोर पंचक कहा जाता है। पंचक का समय अशुभ माना जाता है और इस समय आप को कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

पूजा के समय बरतें यह सावधानी

पूजा के दौरान पंचक को मान्य नहीं माना जाता है इसलिए आप बिना संकोच के शिवजी की पूजा कर सकते हैं। इस दिन आप को भूल कर भी काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। शिवजी की पूजा में तुलसी, शंख और नारियल, हल्दी आदि चीजों का प्रयोग बिलकुल नहीं किया जाता है। आप को शिवलिंग पर तेज धारा से जल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आप की पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होता है।
Mahashivratri 2024 का दिन वैसे तो शुभ होता है लेकिन इस दिन से ही चोर पंचक शुरू हो जाएंगे इसलिए इन दिनों में आप को किसी भी शुभ काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए नहीं तो आप को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

पूजा का मुहूर्त

(Mahashivratri 2024)  महा शिवरात्रि को पूजा का मुहूर्त 9 मार्च 2024 को 12 बज कर 7 मिनिट पर शुरू हो रहा है और 12 बज कर 55 मिनट तक आप पूजा कर सकते हैं। जलाभिषेक का समय 6:25 से लेकर रात में 8:55 तक रहेगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link