Vishnu Puran – अगर विष्णु पुराण में वर्णित यह दो काम सुबह के समय कर लिए तो रहेंगे हमेशा धनवान

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Vishnu Puran-विष्णु पुराण भगवान विष्णु से संबंधित एक पुराण है। भगवान विष्णु सर्वोच्च भगवान हैं। अगर आप ने कभी विष्णु पुराण पढ़ा है तो आप को पता होगा की इसमें कई सारे ऐसे उपाय हैं जिसमें यह बताया गया है की आप अपने जीवन की समस्याओं से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। विष्णु पुराण में 2 ऐसे कामों का वर्णन किया गया है जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में धन लाभ होने की उम्मीद बन जाती है। अगर आप सुबह के समय यह दोनों काम कर लेते हैं तो आप को हमेशा अपनी जेब में पैसे मिलेंगे और धन की कभी कमी महसूस नहीं होगी। आइए जान लेते हैं कौन से हैं यह दोनों काम।

- Advertisement -

Vishnu Mantras-जीवन में समृद्धि प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें उच्चारण

सोने जागने की प्रक्रिया को रखें सही :

विष्णु पुराण के अनुसार अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप को समय से सो जाना चाहिए और सुबह समय पर ही जाग जाना चाहिए। ज्यादा देर तक सोना या ज्यादा देर तक जागे रहना दोनों ही स्थिति आप के शरीर के लिए हानिकारक होती हैं। देर से सोना और देर से जागना सफलता को आपके जीवन से दूर कर देता है। अगर आप देर से सोते और जागते हैं तो मां लक्ष्मी आप से नाराज हो सकती हैं और आप को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

व्यायाम करना है शरीर के लिए बहुत जरूरी :

सुबह समय से उठ जाने के बाद आप को व्यायाम करना चाहिए। ऐसा करना शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। विष्णु पुराण में इस बात का वर्णन है की अगर आप ज्यादा समय तक व्यायाम करते हैं तो यह भी आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आप को इतनी ही देर तक व्यायाम करना चाहिए जितना आप से सहन हो सके। अगर आप का शरीर दुरुस्त और फुर्तीला रहेगा तो इससे आप का कारोबार सही चलेगा और पैसा भी आएगा। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link