Ad image
सीकर का मौसम

Women’s Day 2024: PM मोदी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती, जानें LPG Gas Cylinder Price

- Advertisement -
सीकर का मौसम

Women's Day 2024, LPG Gas Cylinder New Price: देवों के देव महादेव भगवान शिव का पावन दिन, महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का पर्व आज आस्था व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, आज महिला दिवस भी है। ऐसे मे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महिला दिवस पर देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने गैस सिलेंडर की कीमत (LPG Gas Cylinder Price) में कटौती का ऐलान किया है। ऐसे में अब एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ते में मिलेगा।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor

Women’s Day 2024, LPG Gas Cylinder New Price: देवों के देव महादेव भगवान शिव का पावन दिन, महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का पर्व आज आस्था व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं, आज महिला दिवस भी है। ऐसे मे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महिला दिवस पर देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने गैस सिलेंडर की कीमत (LPG Gas Cylinder Price) में कटौती का ऐलान किया है। ऐसे में अब एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ते में मिलेगा।

गैस सिलेंडर की नई कीमत (LPG Gas Cylinder New Price Today)

बता दें कि मोदी सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। ऐसे में अब गैस सिलेंडर 100 रुपये कम दाम में मिलेगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी हैा

यह भी जरूर पढ़ें...

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

महिला दिवस पर पीएम ने दी शुभकामनाएं

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस और लचीलेपन को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।”

कब से मिलेगा सस्त सिलेंडर?

पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि रसोई गैस की कीमतों में 100 रुपये की छूट का यह फैसला आज यानी 8 मार्च की रात से लागू हो जाएगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 7 मार्च को केंद्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए PM उज्जवला योजना पर 300 रुपए की सब्सिडी को जारी रखने की घोषणा की थी। वहीं, अब केंद्र सरकार ने फिर से 31 मार्च 2025 तक सब्सिडी दिए जाने की घोषणा की है।

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Rupali kumawat
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]