Rajasthan Petrol Pump Strike: आज ही भरवा लें तेल, राजस्थान में दो दिन बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, जानें क्या है कारण

Rajasthan Petrol Pump Strike: राजस्थान (Rajasthan News) के लोगों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान (Petrol Pump Strike in Rajasthan) में दो दिन तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। ऐसे में आज ही अपने वाहनों में तेल भरवा लें। राजस्थान में सभी पेट्रोल पंप संचालक दो दिन हड़ताल पर जा रहे हैं।  दरअसल, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Rajasthan Petroleum Dealers Association) ने पत्र जारी कर बताया कि प्रदेश में 10 मार्च सुबह 6 बजे से 12 मार्च सुबह 6 बजे तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। 

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Petrol Pump Strike: राजस्थान (Rajasthan News) के लोगों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान (Petrol Pump Strike in Rajasthan) में दो दिन तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। ऐसे में आज ही अपने वाहनों में तेल भरवा लें। राजस्थान में सभी पेट्रोल पंप संचालक दो दिन हड़ताल पर जा रहे हैं।  दरअसल, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Rajasthan Petroleum Dealers Association) ने पत्र जारी कर बताया कि प्रदेश में 10 मार्च सुबह 6 बजे से 12 मार्च सुबह 6 बजे तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

- Advertisement -

क्या है कारण (Rajasthan Petrol pump hartal)

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने शनिवार को बताया कि वैट कम नहीं करने, ऑयल कंपनियों द्वारा पिछले 7 वर्षों से डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं करने और ल्यूब ऑयल एवं प्रीमियम प्रॉडक्ट की जबरन ऑपूर्ति करने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर पेट्रोल पंप बंद रखकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया जाएगा।

- Advertisement -

इसे लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेशव्यापी हड़ताल रखने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार, 10 मार्च 2024 को सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू होगी, जो 12 मार्च 2024 को सुबह 6 बजे तक रहेगी। इस दौरान दो दिन तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

इस दौरान 11 मार्च को दोपहर 12 बजे से स्टेच्यू सर्किल जयपुर से सचिवालय तक डीलर्स द्वारा रैली निकाली जाएगी।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link