Tulsi Niyam-तुलसी का पौधा लगाने से पहले जरूर जान लें यह नियम

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Tulsi Niyam-अक्सर हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। तुलसी के पौधे की एक देवी के रूप में पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है की तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए तुलसी की हर त्यौहार और शुभ दिनों पर पूजा की जाती है। इसके अलावा तुलसी के पौधे को काफी शुभ भी माना जाता है। अगर आप तुलसी का पौधा लगाने का विचार कर रहे हैं तो पहले आप को इसे लगाने से जुड़े कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं तुलसी का पौधा लगाने से जुड़े कुछ खास नियम।

- Advertisement -

इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा (Tulsi Niyam)

तुलसी का पौधा आप को गुरुवार के दिन लगाना चाहिए। इसके अलावा शुक्रवार के दिन भी आप तुलसी का पौधा लगा सकते है। चैत्र महीने में अगर गुरुवार और शुक्रवार के दिन तुलसी का पौधा लगाया जाता है तो इसे काफी शुभ माना जाता है। आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को शनिवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

- Advertisement -

Tulsi Mala : तुलसी माला से कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?

इस महीने में लगाएं तुलसी का पौधा 

- Advertisement -

अक्टूबर और नवंबर का महीना तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। फरवरी में भी तुलसी का पौधा (Tulsi Niyam) लगाना शुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन महीनों में न तो ज्यादा सर्दी होती है और न ही ज्यादा गर्मी। इसलिए पौधा सूखता नहीं है बल्कि अच्छे से बढ़ता है। इन महीनों में ऋतुएं बदल रही होती हैं और ऐसा करने से आपके पौधे को काफी लाभ मिलता है।

इन दिनों में न लगाएं तुलसी का पौधा

- Advertisement -

आप को रविवार, सोमवार, बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। इनके अलावा एकादशी के दिन भी तुलसी का पौधा लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आप को अशुभ फलों को भोगना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से हर हाल में बचें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -