Kaal Ratri Pooja-15 अप्रैल को होगी मां कालरात्रि की पूजा, इन उपायों को रात में करने से खुलेगी किस्मत

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Kaal Ratri Pooja-नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां काली (Kaal Ratri Pooja) को सबसे शक्तिशाली और गुस्से वाली माना गया है। यह मां दुर्गा का सबसे भयंकर स्वरूप भी कहा जाता है। इनकी पूजा अगर सच्चे भाव से की जाए तो भक्त की सारी मनो कामनाओं को मां पूर्ण कर देती हैं। इस पूजा वाली रात को कुछ एक विशेष उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से सारे संकट तो दूर होते ही हैं साथ में आप की मन चाही इच्छा भी पूरी होती है। ऐसा करने से आप का सोया हुआ भाग्य भी खुल सकता है। आइए जानते हैं नवरात्रि की सप्तमी तिथि को आप कौन कौन से उपाय कर सकते हैं।

- Advertisement -

ऐसा करने से होंगे सब संकट दूर : रात के समय आप को लाल कंबल का एक आसन बना लेना है और उस पर बैठ कर मां की पूजा करते हुए 108 गुलदाऊदी फूलों से एक माला बनाएं। इसके बाद 108 लाल चंदन की माला बनाएं। फिर ॐ ह्रिम श्रीं क्लीं दुर्गति नाशिनाये महा मायाय स्वाहा मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सुख समृद्धि प्राप्त होती है और संकटों से मुक्ति मिलती है।

Business Problems-कारोबार में हो रहा नुकसान? मुनाफा बढ़ाने के लिए जरूर कर लें यह उपाय

- Advertisement -

सफलता प्राप्त करने के लिए करें यह उपाय : मां काली की पूजा (Kaal Ratri Pooja) करने के दौरान गुड़ या गुड़ से बनी किसी चीज का भोग लगाएं। इस पूजा के दिन पेठे की बलि दी जाती है। ऐसा करने से बल और विजय की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से आप के अटके हुए काम बनने लगेंगे।

धन में वृद्धि पाने के लिए करें यह उपाय : एक नींबू ले लें और उसमें चार लौंग लगा दें। इसके बाद नींबू को चौराहे पर लेकर जाएं और उसे चार हिस्सों में काट कर चारों दिशाओं में काट दें। इसके बाद घर आ कर ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें और मां काली का ध्यान करें।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link