Life Lesson From Maa Durga-देवी दुर्गा को शक्ति, साहस और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा की जरूरत है तो मां दुर्गा से बड़ी प्रेरणा कोई नहीं है। हर महिला के अंदर मां दुर्गा बैठी होती है। उसे केवल मां दुर्गा को पहचानने की जरूरत होती है। मां दुर्गा ने महिलाओं को कई सारी जीवन जीने की सीखें दी हैं जिनका पालन करके महिलाएं केवल अपने करियर में ही नहीं बल्कि बहुत सारे क्षेत्रों में सफलता पा सकती हैं। आइए जान लेते हैं आप मां दुर्गा से जीवन जीने की कौन कौन सी सीख ले सकती हैं।
Durga Saptami Mantras-दुर्गा सप्तशती के यह मंत्र करेंगे हर समस्या को दूर, जान लें इनके नियम
अपने अंदर की शक्ति को पहचानें : देवी दुर्गा के हाथों में त्रिशूल और अन्य हथियारों को देख कर यह पता लगता है की उनकी शक्ति अपार है। महिलाओं को मां दुर्गा के इस रूप से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने अंदर की शक्ति को पहचानना चाहिए। मां दुर्गा से आत्म विश्वास मिलने में भी मदद मिलती है।
डर को पहचानें : देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध करके विजय प्राप्त की थी। इससे यह सीखा जा सकता है की डर पर विजय प्राप्त करनी चाहिए और चुनौतियों से भागने की बजाए उनका डट कर सामना करना चाहिए।
रिश्तों का महत्त्व सीखें : मां दुर्गा के मातृत्त्व भाव से यह सीखने को मिलता है की आप को भी अपने सभी रिश्तों को समानता से लेकर चलना चाहिए और बैलेंस बनाना आना चाहिए।
चुनौतियां आने के बाद भी लक्ष्य पर टिकी रहें : महिषासुर जैसी बड़ी चुनौती आने पर भी देवी दुर्गा अपने लक्ष्य पर टिकी रही थी और विजय प्राप्त की थी। इसी प्रकार आप को भी हर मुसीबत में चुनौतियों का सामना करना चाहिए न की उनसे डर कर भागना चाहिए और अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करना चाहिए। स्वभाव में स्थिरता और दृढ़ता लाना मां दुर्गा से जरूर सीखें।