मृगशीरा कार्ते 2024 : जानें इसकी तिथि और महत्त्व, साथ ही जानें इस दिन क्या विशेष कार्य होता है-Mrigasira Karte 2024

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Mrigasira Karte 2024-जब सूर्य देव मृगशीरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब इस स्थिति को मृगशीरा कार्ते कहा जाता है। यह हर साल 7 या 8 जून की तारीख को ही होता है। इस तिथि का अर्थ मानसून सीजन के आगमन को भी दर्शाता है। इस बार यह तिथि 7 जून के दिन पड़ रही है और इस दिन शुक्रवार है। ऐसा माना जाता है की अगर आप इस दिन मछली खाते हैं तो आप की सांस से जुड़ी बीमारी ठीक हो सकती है। अस्थमा जैसे रोगों से जूझने वाले लोगों को इस दिन अपनी बीमारी को ठीक करने का प्रयास जरूर करना चाहिए। आपको काफी लाभ मिलेगा।

- Advertisement -

Kaamda Ekadshi-कब है कामदा एकादशी? जानें मुहूर्त और तिथि

इस दिन सूर्योदय होने का समय सुबह 5 बज कर 44 मिनट पर है और सूर्यास्त होने का समय शाम को 7 बज कर 7 मिनट पर है। इस दिन की खास बात यह है की लोग भारी संख्या में इस दिन मछलियां खरीदते हैं और उन्हें खाते हैं क्योंकि ऐसा करने से आप को कई रोगों से निजात मिल सकती है। आप अगर मछली नहीं खाते हैं तो आप मछलियों से बनी किसी दवाई का भी सेवन कर सकते हैं। या फिर किसी तेल आदि का प्रयोग करना भी काफी लाभदायक होगा जिन्हें बनाने के लिए मछलियों का प्रयोग किया गया है। इस तिथि के बाद मौसम में भी बदलाव आता है क्योंकि मॉनसून का सीजन इस तिथि से शुरू हो जाता है। इसलिए इस समय पर अपने स्वास्थ्य का बेहद खास ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। देश के अलग अलग हिस्सों में इस त्यौहार को काफी अलग अलग ढंग से मनाया जाता है और कई तरह के मेले और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। आप भी इन मेलों और कार्यक्रमों में जा कर आनंद उठा सकते हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link