Mannara Chopra: मन्नारा का खुलासा! बताया आखिर क्यों नहीं लेती हैं अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति का नाम

Mannara Chopra Opens About Their Sisters: बिग बॉस 17 के दौरान मन्नारा चोपड़ा काफी ज्यादा चर्चाओं में थीं। मन्नारा ने बताया कि उन्होंने शो में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति का नाम क्यों नहीं लिया था।

Grecy Saini
Written by:
Grecy Saini - RJ, Sub Editor
3 Min Read

Mannara Chopra Opens About Their Sisters: बिग बॉस 17 के दौरान मन्नारा चोपड़ा काफी ज्यादा चर्चाओं में थीं। मन्नारा शो तो नहीं जीत पाईं लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। बिग बॉस से पहले मन्नारा को लोग जानते भी नहीं थे। लेकिन आज लाखों लोग मन्नारा के फैन बन चुके हैं। बिग बॉस शो से मन्नारा पूरे भारतवर्ष में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। हालांकि, बिग बॉस शो के दौरान मन्नारा को ट्रोल भी किया गया था।

- Advertisement -

मन्नारा शो के दौरान अपनी एक्ट्रेस बहन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा का नाम नहीं लेती थी। अगर कोई अन्य कंटेस्टेंट उनके सामने प्रियंका और परिणीति का नाम लेती थी तो उससे भी वो गुस्सा हो जाती थीं। और इसी वजह से लोगों ने मन्नारा को ट्रोल भी किया था। काफी सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर उस वक्त कहा था कि मन्नारा का अपनी एक्ट्रेस बहनों के साथ अनबन चल रही है। हालांकि ऐसा नहीं है।

- Advertisement -

मन्नारा ने इसपर शो के बाद बात की थी। और अब फिर से मन्नारा ने अपनी बहनों को लेकर बात की है। हालही में एक बातचीत के दौरान मन्नारा ने बताया कि शो के दौरान उन्होंने अपनी एक्ट्रेस बहनों का नाम क्यों नहीं लिया था। हालही में मन्नारा ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत की थी। सिद्धार्थ के साथ मन्नारा ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े काफी सारी बातें किए।

Read Also- कंगना के बाद एक और बड़ी एक्ट्रेस BJP में शामिल, देखिए बीजेपी की एक्टर नेताओं की List

- Advertisement -

इसी दौरान मन्नारा ने बताया कि उन्होंने शो में प्रियंका और परिणीति का नाम क्यों नहीं लिया था। मन्नारा ने कहा कि अगर मैं शो के दौरान अपनी बहनों का परिवार का नाम लेती तो लोग मुझे नेपो किड कहते। और इसी वजह से मैने शो में बहनों का नाम नहीं लिया। इसके आगे मन्नारा ने कहा कि शो के दौरान बहनों का नाम नहीं लिया तो काफी सारे लोग शायद सोचते हैं कि बहनों के साथ मेरा रिश्ता ठीक नहीं हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। मैं अपनी परिवार की लाडली बच्ची हूं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Grecy Saini
RJ, Sub Editor
Follow:
ग्रेसी सैनी मीडिया क्षेत्र में मनोरंजन बीट पर काम करती आ रही हैं। उनको बॉलीवुड, संगीत, नृत्य और फिल्मी दुनिया की खबरें लिखने का अनुभव हैं। इसके अलावा ग्रेसी महिलाओं के विषय पर भी लिखना पसंद करती हैं। वर्तमान में ग्रेसी 89.6 एमएफ सीकर में बतौर आरजे सीकर टॉकीज शो का संचालन करती हैं और एंटरटेनमेंट न्यूज राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
News in Image Share Link