Water Rich Food Items: शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए खाएं ये 5 फल-सब्जियां, गर्मी रहेंगे तरो-ताजा

Water Rich Food Items: गर्मी के दिनों में तरो-ताजा रहना आसान नहीं होता है। गरम मौसम, बढ़ता तापमान और निकलता पसीना शरीर के पानी को सोख लेता है। हम आपको ऐसे ही फल-सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिनको खान से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Water Rich Food Items: गर्मी के दिनों में तरो-ताजा रहना आसान नहीं होता है। गरम मौसम, बढ़ता तापमान और निकलता पसीना शरीर के पानी को सोख लेता है। इस वजह से आपको कमजोरी जैसा महसूस होने लगता है। इस कारण आपको लू भी लग सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट सुधारने की जरूरत होती है। आप ऐसी चीजों को खाएं जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में पानी मिले। हम आपको ऐसे ही फल-सब्जियों के बारे में बता रहे हैं जिनको खान से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

- Advertisement -

पानी से भरपूर होते हैं ये फूड आइटम्स (Water Rich Food Items)

खीरा-ककड़ी खाएं

गर्मी के दिनों में खीरा-ककड़ी खूब मिलता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने में खीरा और ककड़ी कारगर माने जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खीरा में 95 प्रतिशत पानी पाया जाता है। गर्मी के मौसम में रोज सुबह या दोपहर में खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही शरीर में विटामिन के, पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी बनी रहेगी।

लाल शिमला मिर्च खाएं

अगर आपको लाल शिमला मिर्च मिल जाए तो गर्मी में इसका सेवन शुरू कर दें। इसमें भी करीब 92 प्रतिशत पानी मिलता है। शिमला मिर्च से आपको पानी की कमी दूर करने के अलावा कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन सी भी मिलता है। ये आपको खाना चाहिए।

- Advertisement -

खरबूजा का करें सेवन

इन दिनों खरबूजा भी खूब मिलता है। इसमें भी करीब 95-97 प्रतिशत पानी मिलता है। लेकिन ये भी ध्यान रखें कि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। डायबिटीज रोगी इसका अधिक सेवन करने से बचें। सामान्य लोग इसका सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Heat Stroke Home Remedies: लू लगने के लक्षण की ऐसे करें पहचान और अपनाएं ये घरेलू उपचार

- Advertisement -

तरबूज खाएं

गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए तरबूज से बेहतर क्या हो सकता है। ये आपको आसानी से मिल भी जाता है। इसमें 94 प्रतिशत पानी होता है। इसका सेवन करके आप शरीर में पानी की कमी दूर कर सकते हैं।

टमाटर भी खाएं

साथ ही आप टमाटर भी खा सकते हैं। सब्जी में इसका इस्तेमाल करें। मगर उसके अलावा आप इसका सेवन सलाद में करें तो बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। साथ ही पानी की कमी को दूर करता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link