Rajasthan Road Accident: भीषण सड़क हादसे में खत्म हो गया सीकर का एक परिवार, पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur Accident) में भीषण सड़क हादसे में सीकर (Sikar) के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। यह ​परिवार त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन करने सीकर से रवाना हुआ था। हादसा एक्सप्रेस वे पर बनास पुलिया पर हुआ।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur Accident) में रविवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा बौंली थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर बनास पुलिया पर हुआ, जहां कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस वजह से कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह परिवार सीकर (Sikar) से सवाई माधोपुर जा रहा था। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाया।

- Advertisement -

सीकर के छह लोगों की मौत

बौंली थाने के उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने जानकारी दी कि सीकर निवासी परिवार कार में सवार होकर रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। इसी बीच एक्सप्रेस वे पर बनास पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई और उसमें सवार परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

खत्म हो गया पूरा परिवार

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान क्रमशः मनीष शर्मा, अनीता शर्मा (मनीष की पत्नी), कैलाश शर्मा संतोष (पत्नी कैलाश) सतीश शर्मा ( पूनम पत्नी सतीष) के रूप में हुई। घायलों में की पहचान मनीष शर्मा के बच्चों मनन और दीपाली के रूप में की गई है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link