Fire In Rajasthan: राजस्थान के इस जिले में भयंकर आग, 10 हेक्टेयर जलकर राख, देखते रहे अधिकारी और लोग

Fire In Rajasthan: राजस्थान में भीषण आग लगने की खबर आई है। उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान के आग की खबर ने लोगों को भयभीत कर दिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के दौसा जिले में आग लगी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Fire In Rajasthan: राजस्थान में भीषण आग लगने की खबर आई है। उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान के आग की खबर ने लोगों को भयभीत कर दिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के दौसा जिले में आग लगी। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते करीब 10 हेक्टेयर का एरिया जलकर खाक हो गया। इससे आसपास के लोगों में खलबली मच गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग, पुलिस आदि आए लेकिन आग पर काबू ना पा सके। इस अग्निकांड ने आसपास के इलाकों को भी प्रभावित करने का काम किया है।

- Advertisement -

10 हेक्टेयर पहाड़ी क्षेत्र चपेट में

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये आग मंगलवार देर शाम 6 बजे के करीब लगी। आसपास के लोगों ने देखा कि जंगल से भयंकर धुआं निकल रहा है और लाल-लाल लपटे निकल रही हैं। इसके बाद लोगों ने राहुवास पुलिस सूचना दी। इस मामले को लेकर दौसा डीएफओ अजीत ऊंचई ने मीडिया को बताया कि आग में लगभग 10 हेक्टेयर पहाड़ी क्षेत्र को चपेट में लिया। आग ने पहाडी के निचले हिस्से को प्रभावित करते हुए ऊपर की ओर रुख किया था।

दमकलकर्मियों को बेरंग लौटना पड़ा

पहाड़ी पर आग की सूचना के बाद राहुवास तहसीलदार महेश चन्द शर्मा भी मौके पर जा पहुंचे थे। साथ ही पहले से ही पुलिस प्रशासन, वन विभाग की टीम पहाड़ी के नीचले क्षेत्र में लगी आग को बुझाने का अथक प्रयास कर रही थी। दो दमकल आए लेकिन उन्हें वहां से उन्हें मायूसी के साथ लौटना पड़ा। बता दें, इस कारण हरे भरे पेड़ जलकर खाक हो गए। वन सपंदा को इस अग्रिकांड से भारी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -