Arvind Kejriwal Bail: तानाशाही का अंत… सत्य की जीत… कन्हैया कुमार से लेकर तमाम नेता केजरीवाल को जमानत मिलने पर क्या बोले

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत (Supreme Court Grants Interim Bail Arvind Kejriwal) मिल गई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी। सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ केजरीवाल को बेल की मंजूरी दी।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी। सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ केजरीवाल को बेल की मंजूरी दी। इस खुशी पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से लेकर तमाम नेता सोशल मीडिया पर जमकर अपनी राय लिख रहे हैं। आइए जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कौन क्या लिख या बोल रहे है।

- Advertisement -

आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा

आप की ओर से कई ट्वीट किए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर लिखा है- “सत्यमेव जयते, देश की सभी संस्थाएं आम आदमी पार्टी के पीछे लगा दी गईं। हमारे तमाम नेताओं को जेल में डाल दिया। लेकिन हमें देश की क़ानून व्यवस्था पर भरोसा था और सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से आज संविधान और सत्य की जीत हुई।”

- Advertisement -

2 जून को करना होगा सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरविंद केजरीवाल को सिर्फ 1 जून तक की जमानत दी गई है। 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करना होगा। हालांकि, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने तक जमानत देने की बात केजरीवाल के वकील ने जजों के सामने रखी। मगर उसे नामंजूर कर दिया गया।

अरविंद केजरीवाल के बेल मिलने पर नेताओं के ट्वीट यहां देखें-

आप नेता संजय सिंह ने कहा- तानाशाही का अंत…

- Advertisement -

केजरीवाल के बेल मिलने पर कन्हैया कुमार ने कहा

- Advertisement -

केजरीवाल के बेल मिलने पर हेमंत सोरेने ने कहा

- Advertisement -

 

ED को झटका, विरोध का नहीं मिला फायदा

गुरुवार को ईडी की ओर से कोर्ट में जमकर केजरीवाल के जमानत का विरोध किया गया था। यहां तक कि केजरीवाल के चुनाव प्रचार प्रसार ना करने को लेकर भी ईडी की ओर से कहा गया। इसको लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने हलफनामा दिया था कि ताकि केजरीवाल को जमानत ना मिल सके। मगर आज कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी।

मार्च में गिरफ्तार हुए थे अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest Story In HIndi)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसके कुछ दिन बाद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा गया। बता दें, केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला को लेकर गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसौदिया अभी तक जेल में बंद हैं। जबकि, कुछ माह पहले ही संजय सिंह को भी कोर्ट ने जमानत दे दी।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link