Kareena Kapoor Khan Case: करीना कपूर पर कानूनी कार्रवाई, भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Kareena Kapoor Khan Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। करीना के विवादित किताब का शीर्षक है- 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबिल' (Kareena Kapoor Khans Pregnancy Bible)। इस किताब में बाइबिल लिखने के कारण विवादत उत्पन्न हुआ है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Kareena Kapoor Khan Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही हैं। करीना कपूर के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे करीना की मुश्किल और बढ़ सकती है। करीना कपूर को लेकर बड़ी कार्रवाई होने की संभावना दिख रही है। चलिए हम करीना कपूर खान का पूरा मामला जानते हैं। आखिर क्यों करीना कपूर के खिलाफ नोटिस भेजा गया है?

- Advertisement -

करीना कपूर खान केस (Kareena Kapoor Khan Case)

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक किताब लिखी है। इस किताब के कारण करीना कपूर के खिलाफ नोटिस भेजा गया है। हालांकि, एफआईआर दर्ज करने की पहल की गई लेकिन ऐसा नहीं किया गया तब जाकर उनके खिलाफ नोटिस भेजा गया। चलिए हम उस किताब के बारे में जान लेते हैं।

विवादित किताब ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल’ (Kareena Kapoor Khan Controversial Book)

करीना के विवादित किताब (Kareena Kapoor Khan Controversial Book) का शीर्षक है- ‘करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी बाइबिल’ (Kareena Kapoor Khans Pregnancy Bible)। इस किताब में बाइबिल लिखने के कारण विवादत उत्पन्न हुआ है। जबलपुर के क्रिस्टोफर एंथनी ने आपत्ति जताते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। बाइबिल लिखने के कारण धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

- Advertisement -

प्रेग्नेंसी की तुलना बाइबिल से क्यों?

किरश्चन समाजसेवी क्रिस्टोफर एंथोनी ने करीना कपूर की इस किताब को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उनका मानना है कि सिर्फ पुस्तक के प्रचार के लिए ही इस तरह ईसाई धर्म की पवित्र किताब का टाइटल करीना कपूर ने सस्ती लोकप्रियता हासिल के लिए रखा है। क्रिस्टोफर एंथोनी का कहना है कि बाइबिल पूरी दुनिया मे ईसाई धर्म की पवित्र पुस्तक है। करीना की प्रेग्नेंसी की तुलना बाइबिल से करना गलत है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link