Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा चुनाव का सातवां चरण का मतदान (Lok Sabha Election 2024 Last Phase Voting Today) जारी है। लोकसभा चुनाव का ये अंतिम चरण का मतदान है। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। अंतिम चरण के मतदान में पीएम मोदी, कंगना रनौत से लेकर तमाम बड़े नेता हैं। अंतिम चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की 57 सीट पर मतदान हो रहा है। 7वें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने उतरे हैं।
अंतिम चरण में इन सीटों पर मतदान
चंडीगढ़, पंजाब की 13 सीट
हिमाचल प्रदेश की चार सीट
उत्तर प्रदेश की 13 सीट
पश्चिम बंगाल की 9 सीट
बिहार की 8 सीट
ओडिशा की 6 सीट
झारखंड की 3 सीट
इस अंतिम चरण के मतदान में कुल 904 प्रत्याशी मौजूद हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत हैं। कंगना रनौत मंडी लोकसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ने उतरी हैं।
543 लोकसभा सीट के प्रत्याशी (543 Lok Sabha Constituency In India)
भारत में कुल 543 लोकसभा सीट हैं। यहां पर इस साल लोकसभा चुनाव सात चरणों में किए गए। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आ रहा है। उस दिन इन हॉट सीटों का भी फैसला होगा। यहां से कौन से प्रत्याशी जीतकर संसद तक का सफर तय करते हैं।
बता दें, लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें चाहिए। जो इतनी सीटें लेकर आएगा वो सरकार बना सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 30 से अधिक पार्टियों के साथ गठबंधन किया है, जबकि विपक्ष ने INDIA गठबंधन बनाकर मोदी सरकार के विजय रथ को रोकने मैदान में उतरा है।
लोकसभा चुनाव 2024 की बड़ी खबरें और लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 की जानकारी आप एक ही जगह पर पढ़ें। सीकर एफएम के Lok Sabha Election 2024 (चुनाव की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) पर लगातार खास रिपोर्ट ला रहा है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





