NEET 2024 Topper: नीट 2024 में सीकर के इन स्टूडेंट्स का रैंक AIR 1, गुरुकृपा कोचिंग के 3 छात्रों ने किया टॉप

NEET 2024 Topper: लोकसभा चुनाव रिजल्ट के साथ ही नीट 2024 का रिजल्ट (NEET Result 2024) भी आया। इस बार करीब 24 लाख बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। उन लाखों बच्चों में से सीकर के छात्रों ने AIR 1 लाकर जिला का नाम बढ़ाया है। गुरुकृपा कोचिंग के 3 छात्रों ने टॉप किया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

NEET 2024 Topper: लोकसभा चुनाव रिजल्ट के साथ ही नीट 2024 का रिजल्ट (NEET Result 2024) भी आया। इस बार करीब 24 लाख बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। उन लाखों बच्चों में से सीकर के छात्रों ने AIR 1 लाकर जिला का नाम बढ़ाया है। गुरुकृपा कोचिंग के 3 छात्रों ने टॉप किया है। ये तीनों 100 फीसदी अंक के साथ टॉप किए हैं। साथ ही इस कोचिंग का नीट रिजल्ट भी टॉप लेवल का रहा है। इसके अलावा भी सीकर के देवेश जोशी ने नीट में रैंक 1 लाया है। इन बच्चों के रिजल्ट की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

- Advertisement -

सीकर जिला के नीट 2024 टॉपर्स

neet 2024 toppers photo

नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (NTA) द्वारा घोषित नीट 2024 के रिजल्ट में सीकर के गुरुकृपा कोचिंग के छात्र श्याम झंवर, कृष और सौरव को AIR 1 लाए हैं। इसके अलावा एक अन्य छात्र देवेश जोशी भी पहला रैंक लाए हैं। बता दें, सीकर के इन छात्रों ने पूरे 720 में से 720 अंक हासिल कर ऑल इण्डिया में फर्स्ट रैंक हासिल किया है।

- Advertisement -

गुरुकृपा के 2100 छात्रों ने नीट किया ‘पार’

neet toppers 2024

अगर आप बात करें गुरुकृपा कोचिंग के अन्य छात्रों की तो उन्होंने भी नीट में बढिया रैंक लाया है। 1988 स्टूडेंट्स का नीट में 650 अंक लेकर आए हैं। इसके अलावा 1716 छात्र 655 अंक लेकर आए हैं। इस तरह से कुल मिलाकर इस साल गुरुकृपा कोचिंग के 2100 छात्रों ने नीट पास किया है। होनहार छात्रों के कारण कोचिंग सेंटर गुरुकृपा को लेकर भी चर्चा हो रही है।

- Advertisement -

बता दें, गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में से एक है, जो कक्षा आठवीं से दसवीं तक जेईई-मेन/एडवांस्ड, एनईईटी-यूजी और अर्ली लीड प्री फाउंडेशन पाठ्यक्रमों के लिए क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रदान करता है। ये एडवांस तरीके से बच्चों को पढ़ाते हैं ताकि बच्चे का रिजल्ट बेहतर आए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -