Prince School Sikar, Viral Video: सीकर को शिक्षा नगरी कहते हैं और जब बात शिक्षा की आती है तो सबसे पहला नाम प्रिंस एजुकेशन का आता है। प्रिंस एजुकेशन संस्थान में ना सिर्फ पढ़ाई, बल्कि ऐसी कई विशेष एक्टिवीटिज कराई जाती हैं, जो अपने आप में अनूठी होती है। चाहे बात शिक्षा की हो या खेल कूद की या फिर संगीत की। प्रिंस स्कूल के बच्चे हर काम में आगे रहते हैं।
आपको याद होगा प्रिंस स्कूल के छात्र और छात्राओं ने बैंड परफॉर्मेंस में ”ओम जय जगदीश हरे” गाया था, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर प्रिंस के बच्चों ने नवरात्रि में कुछ ऐसा ही धमाका किया है, जो अब फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नवरात्रि के अवसर पर प्रिंस एजुकेशन हब की 200 छात्राओं ने कठिन “महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रतम” का पाठ करके माता की आराधना की।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रतम अपने आप में एक कठिन उपासना हैं ऐसे में इतनी सारी छात्राओं का एक साथ इसका उच्चारण करना एक अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। इसका धार्मिक दृष्टि से तो बहुत महत्व है परंतु इसको एक रिकॉर्ड की तरह देखे तो भी अपने आप में बहुत बड़ा महत्व है।
इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सभी बालिकाएं इसका महिषासुर मर्दिनी स्त्रोतम का उच्चारण कर रही हैं। वह अपने आप में एक जोश भर देने वाला वीडियो है। इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे सभी बालिकाएं स्वयं माता का हो रूप हो। उनका यह कार्य सराहनीय तो है ही साथ ही एक ऐसी स्थिति का प्रतीक है जो अपने आप में बहुत कठिन है।
इस वीडियो को एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने अपने पेज पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को लाखों की संख्या में देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में शेयर किया जा चुका है अगर अभी तक आपने इस वीडियो को नहीं देखा है तो जरूर से देखिए।
जहां बड़े-बड़े दिग्गज महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम का जाप करने में असफल रहते हैं उसमें यह दिल छू लेने वाला वीडियो का रिकॉर्ड कायम करना वास्तव में काबिले तारीफ है।




