Video: डोटासरा को जेल में डालने की बात पर ये क्या बोल गए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर?

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के बीच जुबानी जंग चल रही है। इसी बीच सीकर आए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा पर बड़ा बयान दे डाला। गोविंद सिंह डोटासरा को निकम्मा तक कहा और डोटासरा को जेल भेजने को लेकर भी चौकाने वाला बयान दिया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) के बीच जुबानी जंग चल रही है। इसी बीच सीकर आए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा पर बड़ा बयान दे डाला। गोविंद सिंह डोटासरा को निकम्मा तक कहा और डोटासरा को जेल भेजने को लेकर भी चौकाने वाला बयान दिया है। इसको लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

- Advertisement -

मंगलवार को मदन दिलावर सीकर में मीडिया के साथ बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा पर बोले कि डोटासरा ने राजस्थान के बच्चों के साथ सही नहीं किया है, बच्चों को दुश्मन समझने वाले.. इससे निकम्मा व्यक्ति कोई नहीं हो सकता है। साथ ही डोटासरा पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

- Advertisement -

 

पेड़ लगाएंगे तभी बच पायेगे…. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी नें क्या दिया सीकर यात्रा मे सन्देश जाने

Posted by 89.6 FM SIKAR on Tuesday, June 18, 2024

 

क्या डोटासरा जाएंगे जेल?

क्या डोटासरा जाएंगे जेल? इस सवाल का जवाब भी शिक्षा मंत्री ने दे दिया है। मदन दिलावर ने कहा है कि मैं कौन होता हूं जेल भेजने वाला। दोषी कोई भी हो। इसका फैसला होगा उसके बाद वो जेल जाएगा। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर मदन दिलावर ने डोटासरा पर कई बड़े सवाल उठाए। शिक्षकों के ट्रांसफर से लेकर पेपर आदि से पैसे उगाही तक की बात कही।

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- Mobile Ban In Rajasthan School: शिक्षामंत्री का आदेश, राजस्थान के स्कूलों में मोबाइल बैन, पूजा-पाठ, नमाज को लेकर कही ये बात

इंग्लिश मीडियम स्कूल नहीं होंगे बंद

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने ये भी स्पष्ट किया है कि राज्य के इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद नहीं होंगे। बता दें, पहले मदन दिलावर ने बयान दिया था कि राज्य के इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद किया जाएगा। हालांकि अब उसको लेकर भी मदन दिलावर ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल बंद नहीं होंगे।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link