Sikar News: सीकर के प्रिंस एकेडमी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, किरण बेदी ने किया सम्मानित

Sikar News: राजस्थान के सीकर का नाम एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में रोशन हुआ है। सीबीएसई से संबद्ध प्रिंस एकेडमी को मुंबई में आयोजित इंडियन टेलेंट ओलंपियाड अवार्ड सेरेमनी में ‘बेस्ट प्रिंसिपल’ का खिताब मिला है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
1 Min Read

Sikar News: राजस्थान के सीकर का नाम एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में रोशन हुआ है। सीबीएसई से संबद्ध प्रिंस एकेडमी को मुंबई में आयोजित इंडियन टेलेंट ओलंपियाड अवार्ड सेरेमनी में ‘बेस्ट प्रिंसिपल’ का खिताब मिला है। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया नेहवाल ने स्कूल की प्रिंसिपल पूनम चौहान को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार उच्च शिक्षा मानकों, नवाचार और छात्रों के समग्र विकास में उनके योगदान के लिए दिया गया।

- Advertisement -

नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान

इस राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत स्कूल को 10,000 रुपये नकद, एक स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया गया। यह सम्मान पूरे राजस्थान में केवल प्रिंस एकेडमी को ही मिला है, जो इसकी शैक्षिक गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। इस अवसर पर पेन इंडिया के प्रीमियर स्कूल प्रिंसिपल्स भी मौजूद रहे। स्कूल के निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा, एमडी राजेश ढिल्लन और प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी ने पूरी टीम, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान स्कूल के सतत प्रयासों और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -