15 अगस्त को आ रही हैं ये चार फिल्में, स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त, अक्षय कुमार की फिल्म का टक्कर

15 August Movie Release 2024: 15 अगस्त के दिन कई फिल्में रिलीज (Independence Day 2024 Movie Release) हो रही हैं। स्त्री 2 मूवी के साथ बड़े स्टार संजय दत्त, अक्षय कुमार की फिल्म टकराएंगी (Box Office Clash)।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

15 August Movie Release 2024: 15 अगस्त के दिन कई फिल्में रिलीज (Independence Day 2024 Movie Release) हो रही हैं। स्त्री 2 मूवी के साथ बड़े स्टार संजय दत्त, अक्षय कुमार की फिल्म टकराएंगी (Box Office Clash)।

- Advertisement -

15 अगस्त को आ रही ये फिल्में मनोरंजन से भरपूर होने वाली हैं। इनमें कॉमेडी, एक्शन, दोस्ती और हॉरर ये सारे प्रकार की फिल्में हैं। आप इनको अपने मूड के हिसाब से देखने का प्लान कर सकते हैं। चलिए देखते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के दिन कौन-सी फिल्में रिलीज हो रही हैं।

15 अगस्त को ये फिल्में होगीं रिलीज | 15 August Movie Release 2024

स्त्री 2 मूवी | Stree 2 Release Date 15 August

स्त्री फिल्म की सीक्वल स्त्री 2 हिंदी भाषा की हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फेमस डायरेक्टर अमर कौशिक ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव के अलावा कई स्टार हैं।

- Advertisement -

वेदा फिल्म | Vedaa Release Date 15 August

बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम और शारवरी- स्टारर फिल्म वेदा को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने 15 अगस्त को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोरा द्वारा लिखित ये फिल्म दमदार होने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया भी हैं।

मूवी ‘खेल खेल में’ | Khel Khel Mein Release Date 15 August

लगातार फ्लॉप फिल्म दे रहे अक्षय की एक और कॉमेडी-ड्रामा मूवी ‘खेल खेल में’ आ रही है। इस फिल्म का ट्रेलर आ चुका है। मूवी में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जैसवाल और फरदीन खान अहम भूमिका में हैं। ये मल्टीस्टारर मूवी है। ‘खेल खेल में’ के ट्रेलर में’ दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो खेल-खेल में एक दूसरे के राज खोलते हुए दिखेंगे।

- Advertisement -

डबल आईस्मार्ट मूवी | Double iSmart Release Date 15 August

डबल आईस्मार्ट मूवी एक्शन से भरपूर होगी। ये फिल्म कई भाषाओं तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में राम पोथिनेनी, संजय दत्त, काव्या थापर, बानी जे, गेटअप श्रीनु और अली हैं। जान लें, डबल आईस्मार्ट 2019 की ब्लॉकबस्टर आईस्मार्ट शंकर का सीक्वल है।

इस तरह से एक से बढ़कर एक धाकड़ फिल्में 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में बड़े स्टार हैं और कई फिल्में मल्टीस्टारर हैं। इसलिए मनोरंजन का डोज पूरा मिलेगा।

- Advertisement -

Read Also- अगस्त में ये 3 मूवीज बवाल ना करा दें, थियेटर में होने जा रही हैं रिलीज- August Bollywood Upcoming Movies 2024

कमेंट करके बताएं, आप कौन-सी फिल्म देखने जा रहे हैं?

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link