Anirudh Kavya Wedding: सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही गॉसिप पर अब विराम लग गया है क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की खबर अब आधिकारिक हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल शादी का ऐलान किसी फिल्मी मैगजीन ने नहीं बल्कि खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने किया है। सीएम ने सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पूरे देश को इस शाही शादी का अपडेट दिया है। मुख्यमंत्री ने जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर मारन परिवार से मुलाकात की और बताया कि उन्हें काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन का न्योता मिला है।
क्या है शादी और रिसेप्शन की तारीख?
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खुलासे के मुताबिक काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का भव्य वेडिंग रिसेप्शन आगामी 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि शादी की रस्मों को लेकर परिवार ने अभी चुप्पी साध रखी है लेकिन चर्चा है कि यह जोड़ा ग्रीस की खूबसूरत वादियों में सात फेरे ले सकता है। साल 2026 की इस सबसे बड़ी शादी के लिए वीआईपी मेहमानों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2025 में जब रेडिट पर इनकी डेटिंग की खबरें उड़ी थीं तब अनिरुद्ध ने इसे महज एक अफवाह बताकर खारिज कर दिया था लेकिन अब सीएम की पोस्ट ने सब साफ कर दिया है।
चाचा ने पहले ही दे दिया था बड़ा इशारा?
अनिरुद्ध के चाचा और दिग्गज अभिनेता वाई जी महेंद्र ने इस साल जून में ही एक इंटरव्यू के दौरान इस रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने काव्या मारन की तारीफ करते हुए कहा था कि वह कोई साधारण लड़की नहीं हैं और उनमें अपने पिता के बिजनेस जीन्स मौजूद हैं। महेंद्र ने तभी साफ कर दिया था कि अनिरुद्ध एक बहुत बड़े परिवार में शादी करने जा रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों रजनीकांत की जेलर 2 और शाहरुख खान की फिल्म किंग जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इसके साथ ही उनके पास नानी की फिल्म द पैराडाइज और कमल हासन की इंडियन 3 का संगीत देने की भी जिम्मेदारी है। प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मोर्चों पर अनिरुद्ध के लिए यह साल बेहद खास रहने वाला है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


