Chhota Bheem and the Curse of Damyaan: अब छोटा भीम​ बनकर बच्चों का मनोरंजन करेंगे अनुपम खेर, जानें कब और कहां देख सकेंगे?

Chhota Bheem and the Curse of Damyaan: बच्चों का फेवरेट छोटा भीम टीवी पर सबसे अधिक कार्टून फेमस शो है। अब फिल्म मेकर्स इसकी उपलब्धता को देखते हुए मूवी रिलीज करने जा रहे हैं। जिसमें अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम है ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’।

Grecy Saini
Written by:
Grecy Saini - RJ, Sub Editor
3 Min Read

Chhota Bheem and the Curse of Damyaan: बच्चों का फेवरेट छोटा भीम टीवी पर सबसे अधिक कार्टून फेमस शो है। अब फिल्म मेकर्स इसकी उपलब्धता को देखते हुए मूवी रिलीज करने जा रहे हैं। जिसमें अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम है ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’।

- Advertisement -

बता दें कि ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ फिल्म 24 मई 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ढोलकपुर को बचाने में दमयान के खिलाफ लड़ाई में भीम की गैंग को जॉइन करें। ये फिल्म पूर्णतया बच्चों को ध्यान में रखकर बनायी गई है और इस फ़िल्म में आपको अनुपम खेर का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। फिल्म में अनुपम खेर गुरु शंभु का किरदार निभाते नजर आएंगे।

‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ के स्टारकास्ट

फ़िल्म ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ में अनुपम खेर के अलावा यज्ञ भसीन, मकरंद देशपांडे, आश्रय मिश्रा और सुरभि तिवारी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। राजीव चिलका द्वारा निर्देशित और मेघा चिलका द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ को नीरज विक्रम ने लिखा है। वहीं, भरत लक्ष्मीपति के साथ श्रीनिवास चिलकलापुडी द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है।

- Advertisement -

Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने को लेकर कंगना रनौत ने कर दिया बड़ा खुलासा, जानें क्या बोलीं?

हाल ही में 14 मार्च को मूवी का टीजर रिलीज किया गया। जिसकी शुरुआत वॉइस ओवर से होती है। ढोलकपुर को दिखाते हुए आवाज आती है कि इस शांति और प्यार भरे ढोलकपुर राज्य पर कुछ बुरे लोगों की नजर पड़ गई है। इसके बाद ढोलकपुर की शांति तबाही में बदल जाती है। सभी का मानना है कि अब केवल एक ही जाबाज है, जो ढोलकपुर को बचा सकता है। टीजर में सभी किरदारों की एंट्री होती है। फिल्म में अनुपम खेर गुरु शंभु का किरदार निभाते नजर आएंगे। भीम गुरु शंभू और उनकी टीम की मदद से बुराई से लड़ता है। टीजर में विलेन के मेन किरदार का नाम दमयान बताया गया है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Grecy Saini
RJ, Sub Editor
Follow:
ग्रेसी सैनी मीडिया क्षेत्र में मनोरंजन बीट पर काम करती आ रही हैं। उनको बॉलीवुड, संगीत, नृत्य और फिल्मी दुनिया की खबरें लिखने का अनुभव हैं। इसके अलावा ग्रेसी महिलाओं के विषय पर भी लिखना पसंद करती हैं। वर्तमान में ग्रेसी 89.6 एमएफ सीकर में बतौर आरजे सीकर टॉकीज शो का संचालन करती हैं और एंटरटेनमेंट न्यूज राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -