Bigg Boss OTT 3 Finale: ये हैं 5 फाइनल कंटेस्टेंट, बताइए इनमें से कौन बनेगा Bigg Boss OTT 3 Winner

Bigg Boss OTT 3 Finale: बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले 2 अगस्त को है। लवकेश कटारिया और अरमान मलिक बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में रणवीर शौरी, सना, नेजी, साई केतन और कृतिका में से कोई विनर (Bigg Boss OTT 3 Winner) बनेगा।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Bigg Boss OTT 3 Finale: बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले 2 अगस्त को है। लवकेश कटारिया और अरमान मलिक बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में रणवीर शौरी, सना, नेजी, साई केतन और कृतिका में से कोई विनर (Bigg Boss OTT 3 Winner) बनेगा।

- Advertisement -

Bigg Boss OTT 3 Winner के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट फाइनल हो चुके हैं।

Bigg Boss OTT 3 Finale Date

- Advertisement -

‘गलती’ से बाहर हुए लवकेश कटारिया और अरमान मलिक

बिग बॉस ओटीटी 3 में लवकेश और अरमान दोनों ही मजबूत कंटेस्टेंट थे मगर एक गलती के कारण बेचारे बाहर हो गए। कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता था ये दोनों बिग बॉस के घर से बाहर होंगे। मगर ऐसा कुछ हुआ कि दोनों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। जबकि, अधिकतर लोग कह रहे थे कि लवकेश कटारिया और अरमान मलिक में कोई एक बिग बॉस ओटीटी 3 का विजेता बनेगा।

फैंस ने डूबा दिया लवकेश कटारिया और अरमान मलिक को

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में विशाल पांडे और शिवानी कुमारी का एविक्शन हुआ। उसके बाद घर में बचे थे 7 सदस्य- रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, सना मकबूल, साई केतन, नेजी और कृतिका मलिक।

- Advertisement -

इसके बाद बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ। घरवालों को दो टीमों में बांटा गया। एक टीम में लव, सना और साई तो दूसरी टीम में नेजी, कृतिका व रणवीर थे। इन सातों में से टॉप 5 को फाइनल में रखना था। इसलिए एक पोलिंग कराई गई।

लवकेश कटारिया और अरमान मलिक पर सवाल बदला गया

Bigg Boss OTT 3 Finale

- Advertisement -

जियो सिनेमा पर टास्क के बाद वोटिंग लाइन्स खोली गईं। मेकर्स नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की फोटो के ऊपर ये लिखते थे कि आप किस सदस्य को बचाना चाहते हैं? मगर इस बार सवाल बदल कर लिखा, ‘किस नॉमिनेटेड सदस्य को घर से बेघर होना चाहिए?’

इस सवाल को लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के फैंस समझ ना पाए। उन्होंने सवाल को समझे बिना ही खटाखट वोटिंग कर दी। इसके चलते ही लवकेश कटारिया और अरमान मलिक फटाफट घर से बाहर हो गए और उनका व फैंस का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया।

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- Bigg Boss OTT Season 3: जानिए नए ‘बिग बॉस’ अनिल कपूर की Fees सलमान से कम है या अधिक?

बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले के कंटेस्टेंट (Bigg Boss OTT 3 Finale Contestants)

  1. रणवीर शौरी
  2. सना मकबूर
  3. नेजी
  4. साई केतन
  5. कृतिका मलिक

अब आप कमेंट करके बताएं कि इनमें से कौन बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतने वाला है।

Bigg Boss OTT 3 Recap Video

https://www.youtube.com/watch?v=F0_DVimnEhc

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link