Air India Express Flight: जानिए कैसे एयर इंडिया एक्सप्रेस के 300 कर्मचारी एक साथ हुए बीमार, 80 से अधिक उड़ानें रद्द

Air India Express Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस को 82 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके पीछे का कारण है एयर इंडिया के 300 कर्मचारियों का बीमार हो जाना। इस कारण से एयर इंडिया यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Air India Express Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस को 82 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके पीछे का कारण है एयर इंडिया के 300 कर्मचारियों का बीमार हो जाना। इस कारण से एयर इंडिया यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही एयरलाइंस कंपनी भी मुश्किल में पड़ गई है। प्राप्त खबरों के मुताबिक, Air India Express Flight के 300 कर्मचारियों ने छुट्टी ली है। इसके पीछे की वजह है बीमारी की छुट्टी। अचानक से इतने सारे कर्मचारियों का एकाएक बीमार पड़ना थोड़ा हैरान कर रहा है। इसलिए चलिए हम इस बात विस्तार से समझते हैं।

- Advertisement -

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक की 78 उड़ानों को रद्द किया गया। लगभग 300 सीनियर केबिन क्रू सदस्यों ने आखिरी वक्त पर बीमार होने की सूचना दी और उसके बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। इसके बाद उनसे संपर्क भी नहीं हो पाया।

क्या है वजह?

इसके पीछे की वजह ये बताई जा रही है कि कर्मचारी टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन में नौकरी की नई शर्तों का विरोध कर रहे हैं। इस वजह से वो लोग अचानक सीक लीव लेकर चले गए। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि हमारे केबिन क्रू के कई सदस्य कल रात से आखिरी वक्त पर बीमार हो गए हैं। इस वजह से कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है या फिर लेट हैं। हम उनसे बात करने की कोशिश में जुटे हैं। इसका समाधान निकाला जाएगा। हम इस परेशानी के लिए अपने मेहमानों से माफी मांगते हैं। अब ये देखना है कि प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच क्या बातचीत होती है। साथ ही किन शर्तों पर वो फिर काम करना शुरू करते हैं। हालांकि, इन सबके के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link