Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Arvind Kejriwal News: कभी ‘राम-लक्ष्मण’ कहलाते थे अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास, फिर कैसे आ गई दोनों के रिश्तों में खटास?

Arvind Kejriwal News: कभी कुमार विश्वास (Kumar vishwas) अरविंद केजरीवाल के काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास में काफी अच्छा रिश्ता हुआ करता था। प्रसिद्ध कवि एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास (Kumar vishwas) ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक्स पर पोस्ट किया।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
2 Min Read

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) इन दिनों सबसे अधिक चर्चा में हैं। देश की राजधानी में राजगद्दी पर आसीन अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal ed case)  को शराब नीति घोटाले (liquor policy case) में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री को अपने पद पर रहते हुए गिरफ्तार करना पड़ा।

Advertisement

आप पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में पक्ष विपक्ष की ओर से सियासी बाण भी छोड़े जा रहे हैं। इन सबके बीच कुमार विश्वास भी चर्चा में आ गए।

Kumar Vishwas Tweet
Kumar Vishwas Tweet

प्रसिद्ध कवि एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास (Kumar vishwas) ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने केजरीवाल का बिना नाम लिए तंज कसा, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा’ यह चौपाई रामचरित मानस की है जिसमें गोस्वामी तुलसीदास कर्म के महत्व पर जोर देते हुए कहते हैं ये जगत ये विश्व कर्म प्रधान है, जो व्यक्ति जैसा करता है उसे वैसे ही फल की प्राप्ति होती है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

कभी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे, फिर ऐसे आ गई रिश्तों में दरार

कभी कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल के काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास में काफी अच्छा रिश्ता हुआ करता था। उस समय दोनों की जोड़ी को राम लक्ष्मण की जोड़ी माना जाता था। इसके बाद राजनीति में प्रवेश करने के साथ दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर कुछ रंगीन आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link