Coronavirus in India: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, सरकार ने इस राज्य में जारी की गाइडलाइन

Coronavirus in India Latest News: आंध्र प्रदेश में फिलहाल कोरोना का कोई एक्टिव मामला नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतते हुए सरकार ने मास्क अनिवार्यता और भीड़भाड़ से बचने की एडवाइजरी जारी की है। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों के लिए खास हिदायतें दी गई हैं।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Coronavirus in India Latest News: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, लेकिन इस बीच आंध्र प्रदेश से राहतभरी खबर आई है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में फिलहाल कोई भी सक्रिय कोरोना मामला नहीं है। हालांकि, सतर्कता बरतते हुए सरकार ने आम लोगों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, ताकि बाहर से आने वाले संक्रमण को रोका जा सके।

- Advertisement -

भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य

स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों जैसे कि शॉपिंग मॉल, मंदिर, सिनेमा हॉल, बाजार और यातायात के साधनों में मास्क लगाना अब अनिवार्य होगा। इसके साथ ही लोगों को भीड़भाड़ से बचने और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

सामान्य लक्षण पर तुरंत जांच की सलाह

यदि किसी को बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने और जांच करवाने की सलाह दी गई है। खासकर उन लोगों के लिए यह जरूरी बताया गया है जो हाल ही में प्रभावित इलाकों से लौटे हैं। ऐसे लोगों को कम से कम सात दिन तक आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

- Advertisement -

संवेदनशील समूहों के लिए खास हिदायतें

स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं। उन्हें भीड़-भाड़ से दूर रहने, यात्रा सीमित करने और हर समय मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

सरकार की विस्तृत एडवाइजरी

  • धार्मिक, सामाजिक या निजी आयोजनों से बचें।
  • स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर कोविड नियमों का पालन करें।
  • बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं फिलहाल घर से बाहर ना निकलें।
  • नियमित रूप से हाथ धोना और खांसते समय मुंह ढंकना जरूरी।
  • बंद जगहों या भीड़ में मास्क जरूर लगाएं।
  • कोरोना के लक्षण दिखते ही तुरंत टेस्ट करवाएं।
  • विदेश यात्रा से लौटने वाले यात्रियों को अनिवार्य जांच की सलाह।

देश में कहां कितने केस?

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 19 मई तक देशभर में कोरोना के कुल 257 केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें केरल में सबसे ज्यादा 95, तमिलनाडु में 66, महाराष्ट्र में 55, कर्नाटक में 13 और पुडुचेरी में 10 मामले शामिल हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -