ध्यान दें! Fastag Kyc, NPS, ITR, SBI…. 31 मार्च 2024 तक जरूर कर लें ये काम, वर्ना हो सकता है भारी नुकसान

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

New Rules from 1 April 2024: हर महीने की शुरुआत में कई ​चीजों के नियमों में बदलाव होते हैं जिनको जानना हमारे लिए जरूरी होता है। मार्च 2024 अब समाप्ति की ओर है। 1 अप्रैल 2024 से वित्तीय वर्ष 2024-25 शुरू हो जाएगा। इसके साथ रोजमर्रा जीवन से जुड़े कई नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि 31 मार्च 2024 तक कौनसे काम करना आपके लिए जरूरी है, ताकि एक अप्रैल 2024 से आपको परेशान नहीं होना पड़े।

- Advertisement -

1. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) या पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश

अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना या पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश कर रखा है तो इसका सालाना मिनिमम बैलेंस मेंटेन कर लें, वर्ना आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं, यह भी सुनिश्चित कर लें कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपका सालाना बैलेंस 250 रूपये एवं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) का मिनिमम अमाउंट 1000 रूपये हो। अन्यथा आपके खाते को निष्क्रिय किया जा सकता है।

2. अपडेटेड ITR फाइल करने की अंतिम तारीख

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स से अपडेटेड ITR फाइल करने को कहा है। इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2024 है। ऐसे में समय से पहले अपडेट ITR को सबमिट कर दें।

- Advertisement -

3. कर कटौती हेतु 80C एवं 80D के अंतर्गत निवेश

करदाता ऐसे प्लान में इन्वेस्ट करके ₹1.5 लाख तक की कटौती का दावा कर सकते हैं जो आयकर अधिनियम 80C और 80D सेक्शन के तहत कटौती के लिए मान्य हैं।

4. नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में इन्वेस्ट

जो टैक्सपेयर्स NPS अकाउंट में इन्वेस्ट करते हैं, उन्हें भी अपने अकाउंट में 31 मार्च से पहले न्यूनतम राशि जमा करनी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करते है तो अकाउंट निष्क्रिय हो सकता है।

- Advertisement -

5.अग्रिम कर (Advance tax)

यदि कोई अग्रिम कर भुगतान की प्रारंभिक तिथि से चूक गया है, तो उन्हें इसे 31 मार्च तक भुगतान करना होगा अन्यथा आपको भारी ब्याज देना होगा।

6. फास्टैग KYC

अगर आपने अभी तक अपनी कार के फास्टैग की बैंक से केवाईसी अपडेट नहीं कराई है तो वो जरुरी रूप से करवा लें क्योंकि RBI के नियमों के मुताबिक 31 मार्च के बाद में बिना केवाईसी वाले फास्टैग को बैंक बंद कर देगा और इस तारीख के बाद फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद भुगतान नहीं होगा।

- Advertisement -

7. SBI अमृत कलश स्कीम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अमृत कलश में भी इस महीने के अंत तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में senior citizens को 7.6% और अन्य को 7.1% सालाना ब्याज दिया जाता है। इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है। अगर आपको इस स्कीम का फायदा लेना है 31 मार्च से पहले ही निवेश कराएं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link