Food Business Rules and Regulations: बीते दिनों दिल्ली की वडा पाव गर्ल (Delhi Vada Pav Girl) सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी रही। वजह थी लड़की का रोते हुए वडा पाव बेचने का वीडियो वायरल होना। दरअसल, लड़की दिल्ली में सड़क किनारे ठेला लगाकर वडा पाव बेचती है। इसी बीच लड़की का आरोप है कि उसको दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। उसे ठेला हटाने की धमकी दी जा रही है। इसी बात पर लड़की रोने लगती है और किसी से फोन पर बात करती दिखती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आज हम वडा पाव गर्ल की कहानी भी बताएंगे और साथ में जानकारी देंगे कि सड़क किनारे ठेला या फूड कार्ट लगाकर फूड बिजनेस शुरू करने से पहले कौन कौनसी बातें आपको ध्यान रखनी चाहिए।
वडा पाव गर्ल की कहानी (Delhi Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit Success Story)
दिल्ली की वडा पाव गर्ल की कहानी काफी संघर्षों से भरी हैं। वडा पाव गर्ल का रियल नाम चंद्रिका गिरा दीक्षित हैं और वह इंदौर की रहने वाली हैं। शादी के बाद चंद्रिका गिरा दिल्ली में आकर रहने लगीं। तब से वह अपने पति के साथ दिल्ली की एक सड़क पर वडापाव का ठेला लगाती हैं। पहले दोंनो की ग्राहकी इतनी नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया ने चंद्रिका की जिंदगी बदल दी। लोग चंद्रिका को वडा पाव गर्ल के नाम से जानने लगे। वडा पाव गर्ल के पास अब दूर दराज से लोग आते हैं।
क्यों रोने लगी वडा पाव गर्ल? (Delhi Vada Pav Girl Video Viral)
हाल ही में वडा पाव गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह रोती हुई किसी को फोन पर कह रही कि कुछ लोग उसको परेशान कर रहे। उसका ठेला हटाने की धमकी दे रहे। अक्सर, ठेला संचालकों के साथ ऐसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
ऐसे में अगर आप फूड से जुड़े बिजनेस में एंट्री करना चाहते हैं और फूड कार्ट जैसा कुछ व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं-
1. सबसे पहले तो आपको FSSAI से फूड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लेना होगा, ताकि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखा जाए।
2. लोकल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन लाइसेंस (Local Municipal Corporation License) ठेले को ऑपरेट करने शहर में उपस्थित लोकल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
इस लाइसेंस में General Trade License या फिर Specific Street Vending Licenses शामिल हो सकते हैं।
3. Shop and Establishment Registration किसी भी स्ट्रीट फूड लाइसेंस कार्ट के लिए यह रजिस्ट्रेशन बहुत जरूरी है, क्योंकि यह रजिस्ट्रेशन ही उन्हें सुचारु रूप से संचालित करता है।
4.Health and Safety Regulations Compliance यह भी एक बहुत जरूरी काम है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है ऐसी कौन से प्रतिषेध इलाके हैं जहां पर आप ठेला नहीं लगा सकते और जो भी ठेला या गाड़ी आप लगा रहे हैं उसको परमानेंट स्ट्रक्चर नहीं बनाएंगे।
5. Fire safety department से No objection Certificate प्राप्त करना।
6. GST registration अगर आपका व्यवसाय जीएसटी की tabored की लिमिट (40 लाख रुपए टर्नओवर सालाना)को पार कर जाता है तो आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है। यह लिमिट हर स्टेट में अलग-अलग हो सकती है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





