Ad image
सीकर का मौसम

Vastu Tips-इन चीजों पर घर में घुसते ही नहीं पड़नी चाहिए किसी की नजर, नहीं तो हो सकता है वास्तु दोष

- Advertisement -
सीकर का मौसम
Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer

Vastu Tips-वास्तु दोष आपके जीवन में कई समस्याएं खड़ी कर देता है। यह दोष होने से आपको धन में हानि होने लग जाएंगी और जीवन में और भी कई सारे दुख और परेशानियां आनी शुरू हो जाएंगी। इसलिए आप को कोई ऐसा काम नही करना चाहिए जिससे वास्तु दोष हो सके। आप के घर में सभी चीजों का रखने का एक सटीक स्थान होता है। अगर आप उन जगहों पर अपनी चीजें नहीं रखते हैं तो वास्तु दोष हो सकता है। आपको घर में ऐसी जगहों पर कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए जहां पर घुसते ही नजर पड़ती हो ताकि वास्तु दोष से बचा जा सके।

Vastu tips For Broom – अगर झाड़ू लगाते समय कर लेते हैं यह काम तो जीवन की परेशानियां होंगी कम

झाड़ू : झाड़ू को आपको घर में ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां दरवाजा खोलते ही झाड़ू नजर आए। झाड़ू को हिंदू धर्म में केवल साफ सफाई करने की एक वास्तु नहीं बल्कि मां लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। झाड़ू को हमेशा छुपा कर ही रखना चाहिए।
गैस सिलेंडर : गैस सिलेंडर को भी आप को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां दरवाजा खोलने पर ही तुरंत इस पर नजर जाए। अगर ऐसी जगह पर इसे रखते हैं तो घर में वास्तु दोष होने की संभावना बढ़ जाती है।
चप्पल जूतों का स्टैंड : वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार पर चप्पल जूतों का स्टैंड रखना वर्जित माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करने से घर में नेगेटिव ऊर्जा प्रवेश करती है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के पास टूटी हुई कुर्सियां, कूड़ेदान या फिर स्टूल आदि भी नहीं रखना चाहिए।
सकारात्मकता लाने के लिए करें यह उपाय

यह भी जरूर पढ़ें...

अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार के पास आप को भगवान गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए। आप मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा भी रख सकते हैं।

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]