Ad image
Sun Jun 1, 12:55 pm Sikar
37°C - साफ आकाश
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 25% | 🌬 हवा: 5.82 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
- Advertisement -

जयपुर से दिल्ली सिर्फ 30 मिनट में! आ रही हाइपरलूप ट्रेन, 1100 KM की रफ्तार से दौड़ेगी, जानें खास बातें- Jaipur-Delhi Hyperloop Train

- Advertisement -
Sun Jun 1, 12:55 pm Sikar
37°C - साफ आकाश
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 25% | 🌬 हवा: 5.82 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor

Jaipur-Delhi Hyperloop Train: दिल्ली से जयपुर (Jaipur To Delhi Fasted Train) सिर्फ 30 मिनट में! यह कोई सपना नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रहा है। भारत में हाइपरलूप तकनीक पर तेज़ी से काम चल रहा है। देश का पहला हाइपरलूप परीक्षण ट्रैक बनकर तैयार है, यहा 1100 किमी/घंटा की रफ़्तार से ट्रेन दौड़ेगी। यह तकनीक भारत के परिवहन सिस्टम को पूरी तरह से बदल देगी और भविष्य में तेज़ यात्रा का नया दौर शुरू करेगी।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब जनरल टिकट लेकर चढ़े गलत ट्रेन में तो लगेगा फटका, जानें नये नियम- General Ticket New Rules

- Advertisement -

IIT मद्रास और भारतीय रेलवे का अनोखा सहयोग (Hyperloop Train in India)

यह आधुनिक ट्रैक भारतीय रेलवे और IIT मद्रास के सहयोग से बनाया गया है। इसकी लंबाई 422 मीटर है और यह भारत में हाइपरलूप तकनीक के परीक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर यह परीक्षण सफल होता है, तो भारत में हाइपरलूप ट्रेन का रास्ता खुल जाएगा, जिससे देश के बड़े शहरों के बीच यात्रा का समय बहुत कम हो जाएगा।

यह भी जरूर पढ़ें...

Jaipur-Delhi Hyperloop Train

रेल मंत्री ने दिखाया भविष्य का नज़ारा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 422 मीटर लंबे हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक भविष्य में भारत के परिवहन सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। इस ट्रैक की खासियत यह है कि इसमें तेज़ गति के साथ-साथ सुरक्षा और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक का भी ध्यान रखा गया है।

- Advertisement -

Swarail App Train Ticket Booking: अब चुटकियों में बुक होगी ट्रेन टिकट! रेलवे ने लॉन्च किया ‘स्वरेल’ ऐप, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

क्या है हाइपरलूप तकनीक? (Hyperloop Train Kya hai)

हाइपरलूप एक आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम है, जो ट्रेन को विशेष ट्यूब में चलाने की तकनीक पर आधारित है। इसकी कुछ खास बातें हैं:

- Advertisement -
  • तेज़ गति: हाइपरलूप ट्रेन 1100 किमी/घंटा तक की रफ़्तार पकड़ सकती है।
  • कम ऊर्जा खपत: यह ट्रेन बिजली और सोलर पैनल से चलेगी, जिससे प्रदूषण कम होगा।
  • शांत सफर: ट्रेन चुंबकीय सिस्टम से चलेगी, जिससे आवाज़ लगभग नहीं होगी।
  • कम जगह की ज़रूरत: हाई-स्पीड रेलवे की तुलना में हाइपरलूप 60% कम खर्चीला और ज़्यादा कारगर होगा।
  • ऑटोमेटिक सिस्टम: यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक होगी, जिससे इंसानी गलतियों की संभावना कम होगी।

दिल्ली से जयपुर सिर्फ 30 मिनट में! (Jaipur-Delhi Hyperloop Train)

अगर हाइपरलूप ट्रेन का परीक्षण सफल होता है, तो इसे जल्द ही बड़े पैमाने पर शुरू किया जाएगा। इससे भारतीय शहरों के बीच यात्रा बहुत तेज़ और आसान हो जाएगी। जैसे:

  • अभी दिल्ली से जयपुर जाने में सड़क या रेल से 4-6 घंटे लगते हैं।
  • हाइपरलूप ट्रेन से यह सफर सिर्फ 30 मिनट में पूरा हो जाएगा।

हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक की खास बातें (Hyperloop Track)

  • लंबाई: 422 मीटर
  • रफ़्तार: 1100 किमी/घंटा तक
  • सहयोग: भारतीय रेलवे और IIT मद्रास
  • पर्यावरण के अनुकूल: बिजली और सोलर ऊर्जा से चलेगी
  • आधुनिक तकनीक: बिना आवाज़ और प्रदूषण के सफर

भारत के लिए क्यों ज़रूरी है हाइपरलूप?

- Advertisement -

हाइपरलूप भारत में परिवहन सिस्टम की नई क्रांति ला सकती है। इससे न सिर्फ यात्रा का समय बचेगा, बल्कि यह सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के लिए भी अच्छा होगा। अगर यह तकनीक सफल होती है, तो भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहा यह हाई-टेक ट्रांसपोर्ट सिस्टम है।

अब वह दिन दूर नहीं जब भारत में लोग हवाई जहाज से भी तेज़ रफ़्तार से सफर कर सकेंगे!

- Advertisement -
हमें फॉलो करें
Share This Article
Rupali kumawat
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -