Loksabha Election 2024: पूर्व CM अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, स्मृति ईरानी को मिलेगी चुनौती

Loksabha Election 2024: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Loksabha Election 2024: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने अशोक गहलोत को लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कांग्रेस ने गहलोत को अमेठी भेजा जा रहा है। जहां पर वो बीजेपी की स्मृति ईरानी के लिए मुश्किल खड़ा होता दिख रहा है। क्योंकि, कांग्रेस का ये फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया है।

- Advertisement -

अशोक गहलोत को मिली ये जिम्मेदारी

अशोक गहलोत को देश के हॉट लोकसभा सीट अमेठी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है। अशोक गहलोत राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। इसलिए पार्टी ने उन्हें अमेठी, उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब देखना है कि अपने अनुभव का अशोक गहलोत किस तरह से इस्तेमाल करते हैं।

- Advertisement -

अमेठी की सीट से ये हैं कांग्रेस उम्मीदवार

बीजेपी की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी यहां से सांसद हैं। बीजेपी ने इस बार भी ईरानी को ही टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने सोनिया गांधी के सबसे करीबी नेता केएल शर्मा को उतारा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस यहां से जीतने के लिए दावपेंच लगा रही है। इसलिए अशोक गहलोत को भेजा जा रहा है। लेकिन, स्मृति ईरानी को यहां से हराना इतना आसान तो दिख नहीं रहा है। बता दें, कभी ये सीट कांग्रेस का गढ़ रहा लेकिन अब वहां पर बीजेपी का दबदबा कायम है।

ये भी पढ़ें- Shyam Rangeela: PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने उतरे श्याम रंगीला के रियल नाम से लेकर तमाम बातें जानिए

- Advertisement -

बता दें, अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस ने आखिरी समय पर उम्मीदवारों के नाम सामने लाए थे। रायबरेली की सीट से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तो दूसरी सीट से केएल शर्मा (KL Sharma) को पार्टी ने टिकट दिया। अमेठी में एक बार फिर चुनावी महासंग्राम देखने को मिलने वाला है। हालांकि, अब देखना है कि कांग्रेस अमेठी सीट को जीतने के लिए और क्या-क्या फैसला लेती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link