LPG New Price Today: जून की पहली तारीख को मिली खुशखबरी, सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, जानें कितने कम हुए दाम?

LPG New Price Today: 1 जून 2025 से देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹24 सस्ता (LPG Gas Cylinder Price Reduce from 1st June 2025) हुआ। जानिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर जैसे बड़े शहरों में नए रेट्स और इसका रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों पर क्या असर पड़ेगा।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

LPG New Price Today: देशभर में 1 जून से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder Price Reduce from 1st June 2025) की कीमतों में राहत की खबर है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में करीब ₹24 की कटौती की है। इससे रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां इस गैस का रोजाना बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।

- Advertisement -

कारोबारियों को सीधा फायदा

कमर्शियल गैस सस्ती होने से अब व्यवसायियों का खर्च कुछ कम होगा। ऑपरेश्नल कॉस्ट में कमी आने से छोटे और मझोले कारोबारों को राहत मिल सकती है, जिसका फायदा ग्राहकों तक भी पहुंचेगा। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम उपभोक्ता को अभी इंतजार करना होगा।

लगातार तीसरे महीने घटे दाम

यह तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है। मई 2025 में इसकी कीमतों में ₹14.5 की कटौती की गई थी, जबकि अप्रैल में ₹41 तक घटाए गए थे। ऐसे में छोटे व्यवसायियों के लिए यह राहत का सिलसिला बना हुआ है।

- Advertisement -

नए रेट्स: आपके शहर में क्या कीमत है?

  • दिल्ली: ₹1723.50
  • मुंबई: ₹1674.50
  • कोलकाता: ₹1826
  • चेन्नई: ₹1881
  • बेंगलुरु: ₹1796.50
  • नोएडा: ₹1723.50
  • चंडीगढ़: ₹1743
  • भुवनेश्वर: ₹1752
  • जयपुर: ₹1752 (पहले ₹1776)

हर शहर में अलग-अलग रेट्स हैं, लेकिन लगभग सभी जगहों पर यह गिरावट ₹20 से ₹25 के बीच रही है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -