Caste Census in India: मोदी सरकार देशभर में कराएगी जाति आधारित जनगणना

Caste Census in India: भारत में जाति आधारित जनगणना का ऐलान, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला। सामाजिक और आर्थिक योजनाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। देशभर में इस जनगणना के जरिए जातियों की गणना की जाएगी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
1 Min Read

Caste Census in India: मोदी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पूरे देश में जाति आधारित जनगणना कराने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि अब जनगणना के साथ-साथ लोगों की जातियों की भी गिनती की जाएगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक योजनाएं और बेहतर ढंग से बनाई जा सकें।अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जाति जनगणना के मुद्दे को केवल अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया, जबकि मोदी सरकार इसे पूरे देश के विकास और समानता के नजरिए से देख रही है।

गौरतलब है कि देश में पिछली बार जातियों की गिनती 1931 में हुई थी। अब 94 साल बाद आजाद भारत में पहली बार केंद्र सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है।इसके अलावा किसानों के हित में भी कई बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य उनकी आमदनी बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है।

- Advertisement -

साथ ही, देशभर में सड़कों और हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी गई है, जिससे यात्रा और माल ढुलाई दोनों में सुधार होगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -