Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Parliament Session 2024: विपक्ष करेगी वार, घिरेगी NDA सरकार? जानिए आज लोकसभा के पहले दिन क्या होगा

Parliament Session 2024: आज 18 वीं लोकसभा सत्र (18th Lok Sabha Session) शुरू होने वाला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का लोकसभा में पहला दिन (Lok Sabha Session 2024) मुश्किल भरा रह सकता है। विपक्ष संसद में मोदी सरकार को NEET Paper Leak, Lok Sabha Speaker आदि पर घेरने वाला है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Parliament Session 2024: आज 18 वीं लोकसभा सत्र (18th Lok Sabha Session) शुरू होने वाला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का लोकसभा में पहला दिन (Lok Sabha Session 2024) मुश्किल भरा रह सकता है। इस बार सरकार को मजबूत विपक्ष का सामना करना होगा।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। आज सुबह 10 बजे भाजपा के सांसद भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ भी दिलाएंगी।

प्रोटेम स्पीकर पद को लेकर विपक्ष में आक्रोश

नई लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत अभी नहीं हुई और विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के के. सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाए जाने को लेकर विपक्ष आक्रोश में दिख रहा है। संभव है कि आज संसद में सरकार को इस नाराजगी का सामना करना पड़े।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

ये पढ़िए- राजस्थान के इस विभाग में आ रही है 5 हजार से अधिक वैकेंसी, जानिए Rajasthan Government Job की पूरी जानकारी

मजबूत विपक्ष और गठबंधन वाली सरकार

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को बहुमत नहीं मिली। इस कारण गठबंधन वाली सरकार बनी है। ऐसे में मजबूत सरकार नहीं दिख रही है जबकि इस बार विपक्ष मजबूत है। इसलिए संसद में सरकार के लिए चुनौतियां बहुत अधिक देखने को मिल सकती हैं। जान लें, भारतीय जनता पार्टी ने 240 लोकसभा सीटें जीतीं और विपक्ष दलों के इंडिया गठबंधन को 234 सीट मिली हैं।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link