PM Suryoday Yojana 2024 Online Apply: अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi Yojana 2024) ने पीएम सूर्योदय योजना 2024 (Pradhan Mantri Suryoday Yojana 2024) का ऐलान किया। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना 2024 का लाभ उठा कर आप अपने घर के बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको पीएम सूर्योदय योजना 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देंगे। कैसे आप पीएम सूर्योदय योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। कौन पीएम सूर्योदय योजना के लिए पात्र है। आईए जानते हैं प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के बारे में।
क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना (Pradhan Mantri Suryoday Yojana 2024 Kya hai)
इस योजना के के तहत गरीब व निम्न आय वाले एक करोड़ परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे उनको बिजली बिल के भार से राहत मिल सकेगी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य है भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना।
यह भी जरूर पढ़ें...
Loan Scheme: 5% ब्याज पर चाहिए लोन? मोदी सरकार की PM Vishwakarma Yojana 2024 आ सकती है आपके काम
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए पात्रता (PM Suryoday Yojana 2024 Eligibility)
1.5 लाख से कम आय वाला भारतीय परिवार जिसका कोई सदस्य सरकारी सेवा में ना हो , इस योजना के लिए पात्र होगा।
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज- आधार कार्ड, बिजली बिल, एड्रेस प्रूफ, राशन कार्ड, नई पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र। आवेदन के समय इन दस्तावेजों को अपने साथ अवश्य रखें।
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लिए कैसे करें आवेदन (How to apply for PM Suryoday Yojana 2024 Online )
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। इसके बाद आपको होम पेज पर अप्लाई ऑप्शन सेलेक्ट करना है। यहां आपको सभी जानकारी भर देनी है।
सोलर पैनल के लिए सब्सिडी भारत सरकार द्वारा अकाउंट में ट्रांसफर होगी। सोलर रूफ टॉप योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 40 गीगावाट ऊर्जा उत्पादन करना भी इसी में शामिल किया गया है।