Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा में हुए पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा आंतकी हमले काे 14 फरवरी 2024 (14 february day special in india) को 5 साल पूरे हो गए हैं। पुलवामा अटैक में भारत के 40 जवान शहीद (Pulwama attack martyrs) हो गए थे। 14 फरवरी 2019 को श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CPRF) के काफिले में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादी ने आत्मघाती हमला कर दिया था। पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत से भारत का खून खोल उठा और 12 दिन में बालाकोट एयरस्ट्राइक करके पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को ढेर कर दिया था।
कब और कहां हुआ था पुलवामा अटैक? (When did pulwama attack happened)
14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर CRPF जवानो की करीब 78 बसें जा रही थीं। इन बसों में 2500 जवान यात्रा कर रहे थे। इसी दाैरान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पुलवामा जिले में विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को निशाना बनाया था। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। जिसमें 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
भारतीय जवानों पर सबसे बड़ा अटैक!
ये अटैक भारत मे हुए बड़े अटैक मे से एक था। हालांकि बाद में इसका बदला भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके लिया था। इस दर्दनाक हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं अपने दिल में वही आग महसूस करता हूं, जो आपके अंदर भड़क रही है। उन्होंने कहा कि सभी आंसुओं का बदला लिया जायेगा। पुलवामा हमले ने पूरे देश को अंदर से हिलाकर रख दिया था।
25 फरवरी 2019 की आधी रात के बाद मिराज-2000 विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। 26 फरवरी 2019 ये वो दिन था, जब भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी कैम्पों को निशाना बनाया था। इस हमले में जैश का कैडर काफी हद तबाह हो गया था और 300 के करीब आतंकी मारे गए थे।
हालांकि, इस दौरान भारत के मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान ने पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद मिग-21 क्षतिग्रस्त होकर पाकिस्तानी क्षेत्र में गिर गया था और उसमें विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था। लेकिन, भारत के आगे पाकिस्तान को झुकना पड़ा और विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान ने 1 मार्च, 2019 को छोड़ दिया था। इस बहादुरी के लिये भारत सरकार द्वारा अभिनंदन वर्धमान को ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





