Rajasthan Big News: राजस्थान में महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, पिता ने कहा भगवान ने मन्नत पूरी कर दी

Rajasthan Big News: राजस्थान में एक महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला की खबर ने सबको चौंका दिया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan Big News: राजस्थान में एक महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला की खबर ने सबको चौंका दिया है। मगर ये सही जानकारी है। चार बच्चों के एक साथ जन्म लेने पर उनके घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बच्चों के पिता ने कहा कि भगवान ने उनकी मुराद पूरी कर दी है। हालांकि, ये आश्चर्यचकित करने वाला मामला भले ही है, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि ये असंभव नहीं। ऐसा संभव है। ऐसे मामले रेयर ही देखने को मिलते हैं। साथ ही सफल ऑपरेशन होना भी बड़ी सफलता है।

- Advertisement -

सरकारी अस्पताल में दिया बच्चों को जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला जैसलमेर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला ने जोधपुर स्थित उम्मेद राजकीय अस्पताल में चार नवजातों को जन्म दिया है। यहां पर सफल सर्जरी की गई। हालांकि, अभी महिला होश में नहीं हैं। मगर बच्चों के पिता ने मीडिया से बातचीत कर जानकारी दी।

बच्चों के पिता का कहना है कि रिपोर्ट में पहले से पता था कि चार बच्चे हैं। इसको लेकर हम निश्चिंत थे। बस चिंता थी कि सर्जरी बढ़िया से हो जाए। साथ ही ये भी बताया कि हमने भगवान से जो मन्नत मांगी थी वो भी आज पूरी हो गई है। बता दें, चार बच्चों में से दो लड़कियां और दो लड़के हैं। ये भी सभी बच्चे स्वस्थ हैं। महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link