Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 12 जिलों में लू का अलर्ट, जानिए कैसा रहने वाला है सीकर का मौसम

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तापमान गिरने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, सीकर में तापमान (Sikar temperature Today) को लेकर ये अपडेट आया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में तापमान गिरने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। लोगों को तापमान के कारण समस्याओं का सामने करना पड़ सकता है। वहीं, सीकर का मौसम का हाल भी बढ़िया दिख रहा है।

- Advertisement -

राजस्थान में लू चलने की प्रबल संभावना (Rajasthan Heatwave Alert)

मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने बताया है कि 7 से 9 मई के दौरान राज्य में हीटवेव/लू को चलने की प्रबल संभावना। लोगों को लू से बचने की चेतावनी भी जारी की गई है। तापमान बढ़ने के कारण धूप में निकलने से बचने की जरूरत है।

- Advertisement -

तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, 7 से 9 मई के दौरान राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने तथा जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हीटवेव/लू को चलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा भरतपुर में 42.1, अलवर में 42.1, फलौदी में 42.2 और करौली में 42.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

सीकर का मौसम (Sikar temperature Today)

अगर हम सीकर की बात करें तो सीकर को लेकर किसी तरह चेतावनी मौसम विभाग ने नहीं दी है। यहां पर तापमान में कमी दिख रही है। सीकर का तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक बरकरार है। यहां पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकती है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link