Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम और भी गर्म होने वाला है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से बताया जा रहा है कि राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। करीब 4 जिलों में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगर आप इन दिनों घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। आपको लू से बचने की जानकारी होनी चाहिए। ताकि गर्म मौसम में खुद का ख्याल रख सकें। चलिए सबसे पहले जानते हैं राजस्थान के मौसम का मिजाज। साथ ही राजस्थान में कहां-कहां लू चलने की आशंका जताई है? हम राजस्थान के मौसम की इन तमाम जानकारी को यहांं पर जानेंगे।
राजस्थान हीटवेव अपडेट (Rajasthan Heatwave Update)
मौसम विभाग केंद्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले तीन दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग में 6-7 मई को अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। साथ ही 3 मई तक सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां पर तापमान बढ़ने की संभावना भी है।
Read Also- Heat Stroke Home Remedies: लू लगने के लक्षण की ऐसे करें पहचान और अपनाएं ये घरेलू उपचार
यह भी जरूर पढ़ें...
राज्य में आज कुछ भागों में हल्की बारिश संभव , 7 मई से हीट वेव / लू चलने की सम्भावना |https://t.co/nnggDwIkAv
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 3, 2024
Advertisement
राजस्थान में इन जिलों में लू को लेकर अलर्ट (Rajasthan Heatwave Alert)
मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने जानकारी दी है, 7 मई से जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और कोटा संभाग में हीटवेव/लू चलने की संभावना है। इन जगहों पर अधिक तापमान बढ़ सकता है। राज्य में आगामी 3दिनों में तापमान में 2-4डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है। राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 6-7 मई को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
Read Also- Rajasthan Weather Update: इन 5 जिलों में बारिश का Alert! मिल सकती है गर्मी से राहत
राजस्थान में बारिश की भी संभावना (Rajasthan Rains News)
3 मई को मौसम विभान ने बताया था कि राजस्थान में कई जगहों पर बादल भी छाए हैं। इसलिए बारिश भी हो सकती है। 4 मई शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। साथ ही प्रदेश का मौसम सुहाना हो सकता है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






