RD Interest Rate: आरडी (RD) का मतलब होता है “रिकर्डी डेपॉजिट”। यह एक प्रकार का निवेश (RD Investment) है जिसमें निवेशक नियमित अंतराल में निश्चित धन जमा करता है और बैंक या वित्तीय संस्था इसके लिए निर्धारित ब्याज देती है। आमतौर पर, यह एक सुरक्षित और नियमित निवेश विकल्प माना जाता है जो लोगों के लिए निवेश के लिए आकर्षक होता है। RD की अवधि, नियम, ब्याज दरें और अन्य विवरण विभिन्न बैंकों या वित्तीय संस्थाओं के नियमों और नियमावलियों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आरडी को लेकर पूरी जानकारी।
RD में कितने समय तक निवेश कर सकते हैं? (Post Office RD Account)
आप RD खाता पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवा सकते हैं। लेकिन, पोस्ट ऑफिस में इसे शुरू करना चाहते हैं तो आपको कम से कम 5 सालों के लिए इसमें निवेश जारी रखना होगा, क्योंकि पोस्ट ऑफिस आरडी 5 सालों के लिये होती है।
RD से फायदे (RD Account Benefits)
RD खाते का फायदा यह है कि इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। सुरक्षित निवेश होने के कारण तमाम लोग इसे बचत और निवेश का बेहतर जरिया मानते हैं। ज्यादातर लोग आरडी के जरिए पैसे की बचत करके इस पर ब्याज लेते हैं और फिर आरडी के जरिए इकट्ठी हुई एकमुश्त राशि को एफडी में कन्वर्ट करवा लेते हैं।
जितने रुपए की मासिक आरडी को आपने शुरू किया है, पूरे टेन्योर में आपको उतनी रकम हर हाल में एक निश्चित डेट को जमा करनी होती है। अगर आप आरडी को टेन्योर पूरा होने से पहले बंद करते हैं तो आपको इसके लिए पेनल्टी देनी होती है।
RD पर ब्याज दर क्या होती है? (Post Office RD Latest Interest)
एसबीआई में RD पर 6.80% से लेकर 7.00% तक ब्याज मिल रहा है, वहीं सीनियर सिटीजंस को .50 फीसदी ब्याज अधिक मिलता है. वहीं पोस्ट ऑफिस में मौजूदा समय में आरडी पर 6.7% के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है।
क्या RD पर लोन या ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेगी??
आरडी पर लोन या ओवरड्रॉफ्ट फैसेलिटी का भी लाभ उठा सकते हैं। यह आपकी जमा राशि का 80 से 90 फीसदी तक हो सकता है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





