Salman Khan Firing Case: सलमान के घर गोली चलाने वाला 5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, मास्टरप्लान का था हिस्सा

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले को लेकर पुलिस ने राजस्थान से एक आरोपी को पकड़ा है। सलमान केस का ये 5वां आरोपी है मोहम्मद चौधरी (Mohammad Chaudhary) जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले को लेकर पुलिस ने राजस्थान से एक आरोपी को पकड़ा है। सलमान केस का ये 5वां आरोपी है मोहम्मद चौधरी (Mohammad Chaudhary) जिसे मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद चौधरी सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले मास्टरप्लान का हिस्सा था।

- Advertisement -

शूटरों से सीधा संपर्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि उसने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराए और साथ ही रेकी करने में मदद की थी। क्राइम ब्रांच की ये बड़ी सफलता है। आरोपी चौधरी को आज मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी। इसके बाद से मुंबई पुलिस पूछताछ शुरू करेगी। इसके बाद कई राज खुल सकते हैं।

- Advertisement -

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य

अधिकारी ने गिरफ्तारी को लेकर कहा कि पूछताछ के दौरान चौधरी की भूमिका सामने आई थी। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और कथित शूटरों – सागर पाल और विक्की गुप्ता के सीधे संपर्क में था। इसकी मदद से ही ये बड़ा काम हो पाया है।

पुलिस को जानकारी मिलने के बाद चौधरी के ठिकाने की जानकारी प्राप्त की गई। इसके बाद मुंबई अपराध शाखा की एक टीम को राजस्थान भेजा गया। यहां पर स्थानीय पुलिस और मुंबई पुलिस की टीम ने मिलकर चौधरी को नागौर जिले से पकड़ा।

- Advertisement -

बता दें, 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास पर बाहर से दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की थी। गौरतलब है कि इस मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या भी कर ली है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -