Sikar Clean Movement: देश में चमकेगा सीकर, हम बनाएंगे शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर, आप भी ‘क्लीन सीकर मूवमेंट’ में जुड़िए

Sikar Clean Movement: देश में चमकेगा सीकर, हम बनाएंगे शहर को साफ… इसी मुहिम के साथ सीकर में पहली बार 89.6 सीकर एफएम और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने शुरू किया है क्लीन सीकर मूवमेंट। इस अभियान से आप भी जुड़कर अपने शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
5 Min Read

अपील

Sikar Clean Movement: शिक्षा क्षेत्र में शुमार सीकर को अब स्वच्छता में भी नंबर वन बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ 89.6 सीकर एफएम और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने क्लीन सीकर मूवमेंट का आगाज 14 मार्च से किया है। जिसके तहत हमारी टीम और स्कूली बच्चे घर-घर जाकर लोगों को सीकर शहर को साफ व सुंदर रखने के लिए जागरुक कर रहे हैं।

हमको कैसे स्वच्छता रखनी है और कैसे हम अपने सीकर को टॉप क्लीन सिटी में शामिल करवा सकते हैं। कैसे हम हमारे सीकर को स्वच्छ व स्वस्थ बना सकते हैं, इसके लिए बच्चे हमारी टीम के साथ सीकर में घर-घर जाकर अपील कर रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कैसे हमारे घर को, हमारे आसपास के क्षेत्र, गली, मोहल्ले को स्वच्छ व स्वस्थ रख सकते हैं।

आप कैसे बन सकते हैं क्लीन सीकर मूवमेंट में भागीदार

कब से कब तक चलेगा क्लीन सीकर मूवमेंट?

सीकर में पहली बार क्लीन सीकर मूवमेंट जैसी अनूठी मुहिम शुरू की गई है, जिसका आगाज 14 मार्च से हो चुका है। हमारी टीम प्रत्येक दिन अलग अलग वार्ड में जाकर लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर इस मुहिम से जुड़ने की अपील कर रही है। बता दें कि क्लीन सीकर मूवमेंट 30 मार्च तक चलेगा। जिसमें 21 मार्च तक घर घर जाकर लोगों को सीकर को स्वच्छ रखने के लिए जागरुक किया जाएगा।

27 मार्च, 28 मार्च और 29 मार्च को कॉम्पिटिशन

क्लीन सीकर मूवमेंट के तहत 27 मार्च, 28 मार्च और 29 मार्च को संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, नवलगढ़ रोड़, सीकर में कॉम्पिटिशन का आयोजन होगा। जिसमें स्वच्छता मिशन पर डिबेट, ड्राइंग पेंटिंग चित्र, कविता और संगीत​ कॉम्पिटिशन में बच्चे भाग लेंगे। आप भी अपने बच्चे को इस कॉम्पिटिशन में निशुल्क शामिल कर क्लीन सीकर मूवमेंट से जुड़ें। इसके लिए हमारी टीम से मो. नंबर 8209546254 पर संपर्क कर सकते हैं।

क्लीन सीकर मूवमेंट में आप क्या करें?

  • जितना साफ घर को रखते हैं, उतनी ही घर के बाहर सफाई रखें
  • इधर उधर कचरा फैंकना बंद करें, केवल कूड़े दान में ही कचरा फैंके।
  • दूसरों को कचरा फैलाने से रोकें।
  • गली-मोहल्ले में चलते फिरते कचरा ना फैलाएं।
  • सड़कों पर चलते समय गाड़ी में से खाली रेपर, कागज आदि बाहर ना फेंके।
  • इधर उधर थूकने से बचिए, जो पान गुटका खाते हैं उनको भी खुले में थूकने से रोकें।
  • कचरे को बहुत ज्यादा इक्ट्ठा ना होने दें, नियमित रूप से कचरे को नष्ट करें।
  • प्लास्टिक की पॉलिथीन का उपयोग ना करें, कैरी बैग का इस्तेमाल करें।

क्लीन सीकर मूवमेंट में लोगों ने ली शपथ

क्लीन सीकर मूवमेंट के तहत संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने 89.6 एफएम सीकर की टीम के साथ घर घर जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया, कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद सीकर के सभापति जीवन खान, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर बाबूलाल मिल एवं 89.6 एफएम सीकर के डायरेक्टर डॉ. अमित माथुर ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को सीकर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link