Sikar Lok Sabha Elections 2024: सीकर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन और भाजपा दोनों ही प्रत्याशी आमने सामने हैं। एक तरफ बीजेपी के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के अमराराम (CPI (M)) चुनावी मैदान में हैं। मीडिया में दोनों उम्मीदवार को लेकर सट्टा बाजार का रेट सामने आया है। जिसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार सीकर से कौन जीत रहा है (Who Will Win From Sikar Lok Sabha Seat)
दो बार लगातार बीजेपी उम्मीदवार की जीत
वैसे तो इस सीट पर 2014 और 2019 में बीजेपी की जीत हुई है। इस बार भी जीते हुए उम्मीदवार स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के साथ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अमराराम का टक्कर है। दोनों के बीच मुकाबला कड़ा हुआ है। कई लोगों को लगता है कि इस बार यहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी का पलड़ा भारी ही दिख रहा है। मगर आइए समझते हैं कि दोनों उम्मीदवारों पर सट्टा बाजार कैसे दाव लगा रहा है?
फलोदी सट्टा बाजार लोकसभा चुनाव (Phalodi Satta Bazar Lok Sabha Chunav)
फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) की भविष्यवाणियों ने दोनों पार्टियों को चौंकाने का काम किया है। कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के अमराराम का सट्टा बाजार रेट 40-50 पैसे और बीजेपी के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती का 1.50 रुपये रेट लगा रखा है। सट्टा बाजार के जानकारों के हिसाब से यहां कम पैसे वाले उम्मीदवार का पलड़ा भारी माना जाता है। गौरतलब है, ये दावा सीकर एफएम की ओर से नहीं किया गया है।
फलोदी सट्टा बाजार क्या है (What Is Phalodi Satta Bazar)
फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान में है। फलोदी राजस्थान का एक जिला है। यहां पर सट्टा का बाजार लंबे अरसे से चलता आ रहा है। खासकर चुनाव को लेकर यहां पर सट्टा लगाया जाता है। बताया जाता है कि यहां का सट्टा बाजार का नेटवर्क पूरे भारत में है। ना केवल चुनाव बल्कि ये अन्य चीजों पर भी सट्टा लगाते हैं।
2014 और 2019 लोकसभा सीकर सीट से हारी थी कांग्रेस
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो लोकसभा चुनाव में सीकर लोकसभा सीट पर कुल 2041612 मतदाता थे। बीजेपी की प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती को 772104 वोट देकर जिताया था। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष महारिया को 474948 वोट मिले थे।
लोकसभा चुनाव 2014 में यहां 1769882 मतदाता दर्ज थे। उस दौरान BJP के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने कुल 499428 वोट हासिल कर विजयी हुए थे।दूसरे स्थान पर थे कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह जाट, जिन्हें 260232 मतदाताओं का समर्थन मिला था।
ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: सचिन पायलट ने किया बड़ा दावा, रविंद्र भाटी की ताकत का माना लोहा
बता दें, राजस्थान में 26 अप्रैल को दोनों चरणों के लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सीकर लोसकभा सीट (Sikar Loksabha seat) पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। लेकिन देखना है कि यहां कौन किस पर भारी पड़ता है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





