Loksabha Election 2024: सचिन पायलट ने किया बड़ा दावा, रविंद्र भाटी की ताकत का माना लोहा

Loksabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बड़ा दावा किया है। बीजेपी की जमानत जब्त से लेकर चर्चित युवा नेता रविंद्र भाटी (Ravindra Singh Bhati) पर भी टिप्पणी की है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां मजबूती के साथ होने का दावा कर रही हैं। इसी बीच राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने भी बड़ा दावा किया है। बीजेपी की जमानत जब्त से लेकर चर्चित युवा नेता रविंद्र भाटी (Ravindra Singh Bhati) पर भी टिप्पणी की है। बाड़मेर की सीट को लेकर सचिन पायलट ने मीडिया के साथ बातें कीं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की हॉट लोकसभा सीट बाड़मेर (Barmer Loksabha Seat News) को लेकर कई बातें बताई हैं।

- Advertisement -

रविंद्र भाटी पर सचिन पायलट ने कही ये बात (Sachin Pilot On Ravindra Singh Bhati)

‘द रेड माइक’ के साथ इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि रविंद्र भाटी नौजवान हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ा। पायलट ने युवा नेता भाटी की ताकत को तो माना लेकिन वो ये भी कह गए कि लोग जानते हैं कि हमें देश में सरकार बनानी है। व्यक्तिगत पंसद और नापसंद का मुद्दा नहीं है। इसलिए वो सरकार बनाने के हिसाब से उम्मीदवार का चयन करेंगे। बाड़मेर में भी ऐसा ही हुआ है। बता दें, रविंद्र भाटी का जन सैलाब देखकर ये लग रहा है कि वो इस बार जीत जाएं।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2024: पूर्व CM अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, स्मृति ईरानी को मिलेगी चुनौती

- Advertisement -

सचिन पायलट ने बीजेपी की जमानत जब्त पर कही ये बात

सचिन पायलट ने कहा कि बाड़मेर लोकसभा सीट से कांग्रेस की सीट निकल रही है। कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल यहां से भारी बहुमत से जीतते दिख रहे हैं। वहीं, बीजेपी की इस सीट से जमानत जब्त हो सकती है। बाड़मेर में भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी बनेगी। हालांकि, सचिन पायलट के दावों का सच तो चुनावी नतीजों के आने का बाद ही पता चलेगा।

बता दें, राजस्थान में दो चरणों के तहत सभी 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। जहां दुबारा चुनाव होने थे वो भी हो चुके हैं। मगर इस बार बाड़मेर की सीट में सबकी नजर टिकी है। अब देखते हैं कि बाड़मेर की जनता किसे चुनती है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link