Sikar School Holidays: सीकर, 7 जनवरी। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने जिले में संचालित समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी तथा 09 जनवरी 2025 का अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि यह कदम छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। यह अवकाश केवल छात्रों के लिए लागू रहेगा। विद्यालय के शिक्षक और अन्य स्टाफ अपने नियमित कार्य के लिए विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला कलेक्टर शर्मा ने समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की कड़ाई से पालना करना सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय में आदेश के दौरान कक्षाएं संचालित पाई गईं, तो संबंधित संस्था के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Sikar School Holidays: सीकर में स्कूलों की छुट्टी को लेकर घोषणा, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।
बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।
तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।



