Sikar Train News: सीकरवासियों को मिली नई ट्रेन की सौगात, अब मथुरा-अयोध्या-गुवाहाटी का सफर होगा आसान, जानिए पूरी डिटेल्स

Sikar Train News: सीकरवासियों को भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी सौगत मिली है। सीकर के लिए नई ट्रेन मिली है। ये सीकर स्टेशन से होकर दिल्ली, अयोध्या, मथुरा होकर गुवाहाटी तक जाएगी।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Sikar Train News: सीकरवासियों को भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी सौगत मिली है। सीकर के लिए नई ट्रेन मिली है। ये यहां के लोकसभा क्षेत्र के निवासियों को रेलवे की तरफ से एक ओर बेहतरीन सौगात कही जा रही है। यहां के लोगों को लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब सीकर-जयपुर रूट होकर गुवाहाटी तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। ये ट्रेन गुवाहटी तक जाएगी। साथ ही आसपास के भी कई स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज हैं।

- Advertisement -

गंगानगर से गुवाहाटी के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी जो कि हनुमानगढ़, सादुलपुर, चूरू, सीकर, रींगस, जयपुर व अयोध्या होकर गुवाहाटी तक जाएगी। गुवाहाटी-दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस का, नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस व कोलकात्ता- दिल्ली एक्सप्रेस का लोहारू, झुंझुनूं होकर सीकर तक विस्तार करने की मांग लंबे समय से चल रही है।

ये भी पढ़ें- Vande Bharat Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, वंदे भारत में पानी की बोतल को लेकर रेलवे ने लिया ये फैसला

- Advertisement -

गुवाहाटी एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रात 12.10 बजे रवाना होगी। कामख्या किशनगंज, अयोध्या, लखनऊ, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, रींगस होकर तड़के 3.30 बजे गंगानगर पहुंचेगी। इसी तरह गंगानगर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर यह रात 9 बजकर 5 मिनट पर सीकर आएगी। जयपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link