Vastu tips – अगर अंदर ही अंदर हैं तनाव से परेशान तो यह वास्तु टिप्स जरूर कर लें फॉलो

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Vastu tips-तनाव आज के समय की एक आम समस्या है। हर उम्र वर्ग के लोगों में तनाव, चिंता आदि जरूर देखने को मिल रहे हैं। कई बार आप के जीवन की स्थिति के साथ साथ कुछ वस्तु दोष के कारण भी आप को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर तनाव को कम न किया जाए तो यह धीरे धीरे डिप्रेशन में बदलने लगता है। इससे आप को यह चिंता अंदर ही अंदर खाने लगता है। तनाव से मुक्त रहने के लिए आप को कुछ (Vastu tips) वास्तु टिप्स का पालन करना चाहिए ताकि वास्तु दोष आदि से छुटकारा मिल सके। आइए जानते हैं ऐसी वास्तु टिप्स के बारे में।

- Advertisement -

Vastu tips For Broom – अगर झाड़ू लगाते समय कर लेते हैं यह काम तो जीवन की परेशानियां होंगी कम

कुछ समय उत्तर पश्चिम दिशा में बिताए : आप को दिन में कुछ समय अपने घर की उत्तर पश्चिम दिशा में जरूर बिताना चाहिए। इससे आप के पहले के बुरे और नकारात्मक प्रभाव कम होने लगते हैं। (Vastu tips) वास्तु टिप्स का से आप को ब्लड प्रेशर, तनाव और अवसाद से छुटकारा मिलने में भी मदद मिलती है।

- Advertisement -

घर की उत्तर पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखें : आप को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए की आप के घर की उत्तर पूर्व दिशा हमेशा साफ सुथरी रहनी चाहिए। यहां पर अच्छे से सारी चीजें व्यवस्थित रहनी चाहिए और रोशनी की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। इस दिशा में भगवान शिव का वास होता है और ऐसा माना जाता है भगवान शिव नकारात्मकता का नाश करते हैं। इस दिशा को नियमित रूप से साफ करते रहना चाहिए।

बृहस्पति देव की पूजा करें : बृहस्पति देवी को साइकोलॉजी के शासक माना जाता है। यह (Vastu tips) वास्तु टिप्स आपके मन, सोच विचार आदि को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ में ही यह आप को तनाव और डिप्रेशन कम करते हैं। इसलिए आप को घर में साफ सफाई करके बृहस्पति देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। आप घर में और अपनी चीजों में लैवेंडर रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। यह रंग शुभता का प्रतीक माना जाता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link