Moles On Body In Samudrik Shastra-शरीर के इन हिस्सों में तिल होने का अर्थ है काफी भाग्यशाली होना

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Moles On Body In Samudrik Shastra-आपके शरीर में कई हिस्सों पर तिल होंगे। कुछ जगहों पर तिल होना काफी भाग्यशाली होता है। हमारे शरीर पर जहां भी कोई निशान होता है, उसका कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। इसलिए आप को अपने तिलों से जुड़ा हुआ अर्थ जरूर पता होना चाहिए। कुछ जगहों पर तिल होने का अर्थ होता है आपके पास काफी अधिक धन आएगा और आप पैसों के मामले में कभी तंगी महसूस नहीं करेंगे। समुद्र शास्त्र के अनुसार आप के शरीर पर कुछ तिलों का होना शुभ संकेत तो कुछ का होना अशुभ संकेत देता है। आइए जान लेते हैं किन किन जगहों पर तिल होना भाग्यशाली होने की निशानी है।

- Advertisement -

Vastu Tips-इन चीजों पर घर में घुसते ही नहीं पड़नी चाहिए किसी की नजर, नहीं तो हो सकता है वास्तु दोष

यह तिल होते हैं शुभ

- Advertisement -

अगर किसी व्यक्ति के माथे की दाई ओर काला तिल पाया जाता है तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में काफी धन कमाता है और उसे पैसे से जुड़ी या आर्थिक तंगी का जीवन में कभी सामना नहीं करना पड़ता है।

पेट पर तिल होना
अगर किसी व्यक्ति की नाभी के ऊपर या फिर आस पास में तिल है तो (Moles On Body In Samudrik Shastra) इसका अर्थ भी काफी शुभ होता है। ऐसे व्यक्ति को भी धन की कमी नहीं होती।

- Advertisement -

भाग्यशाली होते हैं यह तिल 
अगर किसी व्यक्ति के सीने के बीचों बीच तिल होता है तो वह भी काफी भाग्यशाली माना जाता है। यहां पर तिल पाए जाने से व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होती है। अगर किसी व्यक्ति के गले के आस पास तिल है तो इसे भी काफी भाग्यशाली माना जाता है। यह शुभ संकेत माना जाता है और ऐसे लोगों को धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है।
अगर किसी को नाक के दाएं तरफ तिल है तो इसका अर्थ है आपको जीवन में खूब धन मिलेगा। ऐसे लोग काफी खर्चीले स्वभाव के भी माने जाते हैं। जिन लोगों की दाईं हथेली पर तिल है उनके जीवन में काफी सुख समृद्धि बनी रहती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link