Falgun Month-फाल्गुन के महीने में इन चीजों का जरूर करें दान, रिश्ते में आएगी मधुरता और होगी धन की वर्षा

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Falgun Month-फाल्गुन महीना 25 फरवरी से शुरू होने वाला है और यह 25 मार्च तक रहेगा। इस महीने में अगर आप दान पुण्य जैसे काम करते हैं तो आप को काफी लाभ मिल सकता है। यह महीना हिन्दू वर्ष के अनुसार काफी खास होता है। ऐसा माना जाता है की इस महीने में अगर आप ज्योतिष द्वारा बताए गए नियमों का पालन करते हैं तो आप को सौ गुना अधिक फल की प्राप्ति होगी। कुछ चीजों का दान करना इस महीने में काफी शुभ माना गया है। तो आइए जान लेते हैं (Falgun Month) इस महीने में आप को किन किन चीजों का दान करना चाहिए।

- Advertisement -

Falgun Month 2024 Festivals: कब है महाशिवरात्रि, होली… देखें फाल्गुन माह 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

शुद्ध घी का दान करें : इस महीने में शुद्ध घी का दान करने से भगवान शिव और श्री कृष्ण की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। जो व्यक्ति शुद्ध घी का दान करता है उसे पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और ऐसा व्यक्ति सफलता को अपनी ओर आकर्षित करता है।

- Advertisement -

गुलाल का दान करें : इस महीने में होली का त्यौहार आता है इसलिए फाल्गुन के महीने को रंगों का महीना भी कहा जाता है। अगर आप इस महीने में गुलाल आदि का दान करते हैं तो भी आप को काफी लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से घर में बरकत होती है। आप को सुख, समृद्धि में कोई कमी नहीं आती है। ऐसा करने से आप को ऐशों आराम भरी जिंदगी मिल सकती है।

बंसी का जरूर करें दान : ऐसा माना जाता है की जो व्यक्ति इस महीने में बंसी का दान करते हैं उन्हें काफी लाभ प्राप्ति होती है। इस महीने में श्री कृष्ण की पूजा की जाती है इसलिए बंसी का दान करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है बंसी दान करने से आप के रिश्तों में मधुरता बनी रहती है और आप को सभी कामों में सफलता मिलती है। ऐसा करने से आप को ग्रह दोष आदि से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इन सभी चीजों का दान जरूर करें।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link